Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Samajwadi Party workers clash during strategic meeting on protest to gherao the Election Commission.
{"_id":"6ac3864642d5de30920fd994","slug":"video-samajwadi-party-workers-clash-during-strategic-meeting-on-protest-to-gherao-the-election-commission-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चुनाव आयोग के घेराव की रणनीतिक बैठक में भिड़े सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चुनाव आयोग के घेराव की रणनीतिक बैठक में भिड़े सपाई
आगरा के बाह में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घेराव प्रदर्शन के लिए शनिवार को बाह बिजौली गांव स्थित एसएस गार्डन में सपा की रणनीतिक बैठक आयोजित हुई। सात अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन की रणनीतिक बैठक में सपा के जिला उपाध्यक्ष द्वय सुधीर दुबे, राजेश यादव, जिला सचिव आलोक यादव, महेश गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर खैर,महेश वर्मा, सुरेश यादव आदि विचार विमर्श कर रहे थे। बताया जा रहा है कि विचार विमर्श के दौरान 11 सितंबर को जैतपुर में हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद की पीडीए चौपाल के कार्यक्रम को हाईजैक किए जाने को लेकर कहासुनी शूरू हो गई।कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बहस नोकझोंक में तब्दील हो गई।सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे एवं मुकेश बरुआ के बीच चली आ रही अदावत खुलकर सामने आ गई। दोनों की बहस एवं नोकझोंक होने का वीडियो सामने आया है। वायल वीडियो में दोनों के बीच बहस के दौरान दोनों के समर्थक के बीच हाथापाई की नौबत आने की स्थिति दिख रही है। खींचतान के बीच सपाई दोनों को अलग अलग करते दिख रहे हैं। दोनों विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रहे हैं। प्रकरण पार्टी के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस संबंध में पूछे जाने पर मुकेश बरुआ ने बताया कि कार्यकर्ताओं में कहासुनी एवं विवाद हुआ है, सुधीर दुबे से कोई विवाद या विरोध नहीं है। वहीं सुधीर दुबे ने बताया कि पार्टी में लोकतंत्र है, ऐसी बातें आम बात हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।