{"_id":"68fb19f41da90779170c781f","slug":"video-saanvi-becomes-captain-of-under-19-women-cricket-team-2025-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा की सानवी बनीं अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा की सानवी बनीं अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
क्रिकेटर सानवी भाटिया को उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके चयन की खबर जैसे ही आगरा पहुंची, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर मिठाई बांटी गई और पड़ोसी भी बधाई देने पहुंचे। शास्त्रीपुरम की शांति रेजिडेंसी में रहने वाली सानवी के पिता गौरव भाटिया ठेकेदार हैं, इनका मेडिसिन का भी काम है। मां रतिका कपूर भाटिया अछनेरा के गोपऊ में सहायक अध्यापिका हैं। पिता ने कहा कि सानवी बचपन से ही क्रिकेट में जुनूनी रही है। सुबह 4 बजे उठकर अभ्यास करने की उसकी आदत रंग लाई है। हमें उस पर गर्व है। मां ने भावुक होते हुए कहा कि हर मां चाहती है कि बेटी उसका और शहर का नाम रोशन करे। सान्वी की यह उपलब्धि पूरे आगरा के लिए गर्व की बात है। सानवी की छोटी बहन श्रीनिका भाटिया ने मुस्कुराते हुए कहा, दीदी ने हमेशा हमें सिखाया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। अब हम सब चाहते हैं कि वह टीम को जीत दिलाएं। सानवी भाटिया ने हाल के वर्षों में कई शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। उनके कप्तान बनने से आगरा के खेल प्रेमियों में उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।