फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: टक्कर मारकर दाैड़ाई कार, रोकने पर बाैखलाए, 17 लोग राैंदे, पांच की माैत; फिरोजाबाद हादसे की पूरी कहानी

Mon, 26 Oct 2026 03:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 26 Oct 2026 03:22 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती घायलों ने हादसे को अंजाम देने वाले कार सवारों के खूनी खेल की पूरी कहानी बताई। बताया कि किसी तरह रोकने कार सवारों ने 17 लोगों को बेरहमी से राैंद दिया। 

विज्ञापन
Firozabad road accident 17 people run over by car riders trying to stop them five dead
फिरोजाबाद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रविवार की रात जिस छंटनपुरा गांव में महिलाएं टेसू-झांझी की शादी के मंगलगीत गाते हुए विसर्जन के लिए निकली थीं वह खुशियां कुछ ही पलों में चीत्कार और असहनीय दर्द में बदल गईं। एक तेज रफ्तार कार ने उत्सव मना रहे लोगों को बेरहमी से रौंद दिया। पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। इस वीभत्स घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।


घायल चंद्रवीर ने बताया कि कार सवारों ने पहले बटेश्वर की ओर से आते समय लोगों को टक्कर मारी और भागने का प्रयास किया। जब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सड़क पर लगाकर उनकी घेराबंदी करने की कोशिश की तो बौखलाए कार सवारों ने भागने की फिराक में भीड़ को दोबारा जोरदार टक्कर मार दी। इस खूनी खेल के दौरान चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद भेजा।

Trending Videos
Firozabad road accident 17 people run over by car riders trying to stop them five dead
ग्रामीणों से बात करते आला अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव उठाने पर भड़के ग्रामीण, अधिकारियों ने दी सांत्वना
हादसे में मृत हुईं दो सगी बहनों आकांक्षा और अंजलि के शवों को रात सवा दस बजे जैसे ही पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने शव उठाने का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश था कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। जिससे गुस्साए लोगों ने नाराजगी जताई। हंगामे की सूचना मिलते ही डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सका।

 
Firozabad road accident 17 people run over by car riders trying to stop them five dead
अस्पताल में घायलों का हाल जानते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि
भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे, एसपी देहात अनुज चौधरी, सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी, सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता, एसडीएम शिकोहाबाद राजेश शुक्ला, इंस्पेक्टर मक्खनपुर चमन शर्मा और सिरसागंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना। इस दुखद घड़ी में संवेदना व्यक्त करने के लिए सिरसागंज सपा विधायक सर्वेश यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad road accident 17 people run over by car riders trying to stop them five dead
ग्रामीणों ने कार में की तोेड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार के अंदर शराब होने की रही चर्चा
इस घटना में बड़ी बात यह रही है कि कार सवारों ने दो बार ग्रामीणों को टक्कर मारी। ग्रामीणों ने कार सवारों को रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने ग्रामीणों की ओर ही गाड़ी को दौड़ा दिया। इसके कारण ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि कार सवार नशे की हालात में थे। उनकी कार में शराब भी रखी बताई जाती है। ग्रामीण इसकी चर्चा अस्पताल में भी कर रहे थे। 

 
विज्ञापन
Firozabad road accident 17 people run over by car riders trying to stop them five dead
हादसे में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने कार पर उतारा गुस्सा कार सवारों को भी पीटा गया
हादसा होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा कार सवारों पर उतरा। ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ ही नहीं की बल्कि कार सवारों की भी पिटाई कर दी। इसके कारण कार सवार घायल हो गए। घायल ग्रामीणों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस घायल कार सवारों को भी उपचार को जिला अस्पताल लाई है। घायल हुए कार सवारों में अकील पुत्र शकील अहमद, इरफान (30) पुत्र अली खान, गुरफान (30) पुत्र अली खान निवासीगण वजीरपुर दिल्ली हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed