फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद हादसा: एक साथ उठी चार बहनों की अर्थी, शिशुपाल ने खो दीं तीन बेटियां; मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव

Mon, 26 Oct 2026 02:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 26 Oct 2026 02:07 PM IST
सार

फिरोजाबाद में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सोमवार को जब मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। चार बहनों की एक साथ अर्थी उठी तो हर किसी का कलेजा कांप गया। हादसे में तीन बेटियों को खोने वाले शिशुपाल को ग्रामीण ढांढस बंधाने में जुटे थे।

विज्ञापन
Firozabad accident Five people including four sisters die in an road accident in Shikohabad
फिरोजाबाद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद के गांव छटनपुर में हुए दर्दनाक हादसे के कारण पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की एक साथ दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। तीनों सगी बहनों एवं एक चचेरी बहन को खेत में गड्ढा खोदकर दफनाया गया। इस हृदय विदारक घटना से गांव में सभी ग्रामीणों की आखें नम हो गईं। 


नसीरपुर क्षेत्र के गांव छटनपुर में झांझी-टेसू की शादी कराने के बाद सड़क किनारे पूजा-अर्चना कर रहे ग्रामीणों को दिल्ली की कार ने रौंद दिया था। इस घटना में एक ही परिवार की आकांक्षा (17), अंजलि (15) पुत्री शिशुपाल सिंह तथा इनकी चचेरी बहन दीपिका उर्फ बबली (19) पुत्री बृजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गुन्नू (10) पुत्री शिशुपाल सिंह की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में गांव में ही रहने वाले हरीश कुमार (26) की भी मौत हुई थी। 

Trending Videos
Firozabad accident Five people including four sisters die in an road accident in Shikohabad
शवों को देख गांव में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही गांव में तीन सगी बहनें, एक चचेरी बहन एवं एक युवक की मौत होने से गांव में मातम पसर गया। सोमवार सुबह सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे। शव के गांव में पहुंचते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। परिवार ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की आखें भी इस हृदय विदारक घटना को देखने के बाद नम हो गईं। मौके पर सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी एवं नसीरपुर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, शिकोहाबाद इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा एवं सिरसागंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जिनकी निगरानी में जेसीबी से शिशुपाल के खेतों में गड्ढा खुदवाकर चारों बहनों के शवों को सुबह 10 बजे करीब दफनाया गया। 

 
Firozabad accident Five people including four sisters die in an road accident in Shikohabad
फिरोजाबाद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माता-पिता एवं छोटे भाइयों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
थाना नसीरपुर के गांव छंटनपुरा निवासी किसान शिशुपाल ने हादसे में तीनों बेटियों को खो दिया है। रविवार का दिन उसके लिए काला साबित हुआ। क्योंकि उसके तीन बेटियों एवं दो बेटे हैं। कार सवारों के रौंदने से उसकी दो बेटी अंजलि एवं आकांक्षा की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल गुन्नू ने भी फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बिलखते हुए शिशुपाल ने बताया कि आकांक्षा उर्फ दीक्षा उसकी सबसे बड़ी बेटी थी। दूसरे नंबर की अंजलि दोनों ही कक्षा आठ में पढ़ रही थीं। जबकि गुन्नू चौथे नंबर की है वह कक्षा एक में पढ़ती है। तीन बहनों आकांक्षा, अंजलि और गुन्नू की मौत के बाद शिशुपाल का पूरा परिवार बिखर गया। एक साथ तीनों बेटियों की मौत के बाद उनकी मां राधा देवी, दो छोटे भाई कमल (11) एवं बाबू (5) साल का रो-रोकर बुरा हाल था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad accident Five people including four sisters die in an road accident in Shikohabad
हादसे से परिजनों में चीखपुकार मच गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेकाबू कार ने राैंदे थे ग्रामीण
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में रविवार रात को हुए हादसे से हाहाकार मच गया। टेसू-झांझी का ब्याह कराने के बाद विसर्जन करने जा रहे बच्चों, महिलाओं, युवाओं की टोली को बटेश्वर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार 17 लोगों को रौंदती हुई चली गई। चार बहनों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने भागती कार को ट्रैक्टर लगाकर पकड़ लिया। घायलों को फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर और आगरा भेजा गया है। देर रात शव उठाने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। गांव में एसपी देहात, एसडीएम सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया।

 
विज्ञापन
Firozabad accident Five people including four sisters die in an road accident in Shikohabad
ग्रामीणों से बात करते आला अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार थाना नसीरपुर इलाके के गांव छटनपुरा के महिला-पुरुष एवं बच्चे टेसू-झांझी की शादी की रस्में अदा करने शिकोहाबाद बटेश्वर रोड पर गए हुए थे। रात करीब 9 बजे जब सभी लोग पूजा करने के लिए सड़क किनारे बैठे थे] तभी अचानक बटेश्वर की ओर से आ रही कार ग्रामीणों को रौंदती हुई आगे बढ़ गई। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। घायल सड़क पर तड़पने लगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed