{"_id":"6a677caa56a0b3a8cc0a2927","slug":"video-problem-of-piles-and-fistulas-is-rapidly-increasing-among-people-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेजी से बढ़ रही पाइल्स-भगंदर की परेशानी, शौच में 3 से 5 पांच मिनट ही लें; ईसबगोल भूसी खाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेजी से बढ़ रही पाइल्स-भगंदर की परेशानी, शौच में 3 से 5 पांच मिनट ही लें; ईसबगोल भूसी खाएं
लोगों में पाइल्स-भगंदर की परेशानी तेजी से बढ़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह अपच है, जो खराब खानपान और बिगड़ी हुई दिनचर्या के कारण होता है। चिंताजनक बात ये है कि छोटी उम्र के लोग भी इससे पीड़ित हैं। शुरुआत में रक्त आता है लेकिन दर्द नहीं होता। इसके बाद मस्से बड़े होने लगते हैं। शौचालय में अधिक समय बैठने और अतिरिक्त दबाव बनाने से परेशानी बढ़ने लगती है। फिर दर्द होने के साथ समस्या गंभीर हो जाती है। चिकित्सक के अनुसार शौच में 3-5 मिनट का समय ही लें और एक-दो दिन में ईसबगोल की भूसी दही-पानी से खाएं, इससे राहत मिलेगी। एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. करण रावत ने बताया कि शौचालय में मोबाइल देखने और अखबार पढ़ने जैसे काम न करें। इसके कारण लोग शौचालय में काफी समय बिताते हैं। इससे नसों और मस्सों पर दबाव पड़ने से परेशानी बढ़ रही है। शौच से पहले गुनगुना पानी पिएं और कुछ देर टहलें। परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं। एसएन में अब लेजर विधि से ऑपरेशन की भी सुविधा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।