{"_id":"69778ec054c48279ee0f03c1","slug":"video-police-clash-with-farmers-who-were-going-to-submit-memorandum-2026-01-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गणतंत्र दिवस पर ज्ञापन देने जा रहे किसानों से पुलिस की नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गणतंत्र दिवस पर ज्ञापन देने जा रहे किसानों से पुलिस की नोकझोंक
आगरा में गणतंत्र दिवस पर डीएम को ज्ञापन देने जा रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। भाकियू नेता मांगों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें आगरा के रामाडा कट (इनर रिंग रोड) पर रोक लिया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने सड़क पर जेसीबी लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि उनकी समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बलपूर्वक रोका जा रहा है। सूचना पर पहुंचे सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद अनिल कुमार ने किसानों को समझा बुझाकर कर शांत कराया। किसानों की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने एसीपी को ज्ञापन सौंपा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।