{"_id":"6a64d2cf60c3a7ab040757ae","slug":"video-players-auctioned-for-up-t20-league-in-agra-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी टी-20 लीग के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी, कर्ण शर्मा सबसे महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी टी-20 लीग के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी, कर्ण शर्मा सबसे महंगे
आगरा में यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण के लिए खिलाड़ियों की बहुप्रतीक्षित नीलामी शुक्रवार देर रात तक शहर के एक पांच सितारा होटल में चली। पहली बार आगरा में आयोजित इस हाईप्रोफाइल नीलामी में प्रदेशभर के करीब 250 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिनमें से 45 खिलाड़ियों को छह फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने साथ जोड़ा। नीलामी में मेरठ के अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। कानपुर सुपरस्टार्स ने उन्हें 23 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। उनका बेस प्राइस पांच लाख रुपये था। इसके अलावा शुभम गौतम 21.50 लाख रुपये, शिवम चौधरी 21 लाख रुपये तथा मोहम्मद शारिम और शिवा सिंह 17.50-17.50 लाख रुपये में बिके। शुरुआती दौर में ही लगी इन बड़ी बोलियों ने स्पष्ट कर दिया कि फ्रेंचाइजी इस बार संतुलित और मजबूत टीम बनाने पर पूरा जोर दे रही हैं।
नीलामी को देखने के लिए खिलाड़ियों, कोचों और क्रिकेटप्रेमियों में खासा उत्साह रहा। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस आयोजन से न केवल प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिला है, बल्कि भविष्य में बड़े क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी के लिए आगरा की दावेदारी भी मजबूत हुई है। नीलामी के दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला, डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता, रियासत अली, मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम तथा आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन, उपाध्यक्ष राजेश सहगल, गोपाल गुप्ता, डॉ. रंजना बंसल, विजय भार्गव, सर्वेश भटनागर और अनीश राजपूत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।