{"_id":"6aac05d5984cd4350506feb0","slug":"video-opposition-to-installation-of-high-tension-poles-on-access-path-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चकमार्ग पर हाईटेंशन पोल लगाने का विरोध, पूर्व सैनिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चकमार्ग पर हाईटेंशन पोल लगाने का विरोध, पूर्व सैनिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आगरा के तहसील क्षेत्र के गांव कुतकपुर गूजर में चकमार्ग पर एनटीपीसी की ओर से हाईटेंशन लाइन का पोल लगाए जाने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम स्वाति शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने पोल को रास्ते से हटाकर दूसरी जगह लगाने की मांग की। पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव कुतकपुर गूजर के चकमार्ग संख्या 11 पर हाईटेंशन लाइन का पोल लगाया जा रहा है। रास्ते के बीच में पोल लगाए जाने से आवागमन बाधित होगा। इससे किसानों को खेतों तक आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि पोल को चकमार्ग से दाएं या बाएं हटाकर लगाया जाए, ताकि रास्ता अवरुद्ध न हो और ग्रामीणों का आवागमन सुचारू बना रहे। पूर्व सैनिकों ने एसडीएम से मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रास्ते को बाधामुक्त कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार, रविंद्र सिंह, मोहित, शिवकुमार, राजन सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।