Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Jammu & Kashmir CM Omar Abdullah arrives in Amritsar; announces guest house facility for patients from Jammu & Kashmir.
{"_id":"6aabb1e8ce2635f7f30ea134","slug":"video-jammu-kashmir-cm-omar-abdullah-arrives-in-amritsar-announces-guest-house-facility-for-patients-from-jammu-kashmir-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के मरीजों के लिए गेस्ट हाउस की सुविधा का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के मरीजों के लिए गेस्ट हाउस की सुविधा का ऐलान
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमृतसर दौरे के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में जम्मू-कश्मीर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने अमृतसर और चंडीगढ़ में इलाज के लिए आने वाले जम्मू-कश्मीर के मरीजों और उनके परिजनों के लिए आवास की सुविधा विकसित करने की घोषणा की।
उमर अब्दुल्ला ने बताया कि अमृतसर में जम्मू-कश्मीर सरकार के पुराने हेरिटेज गेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। गेस्ट हाउस के पीछे खाली जमीन पर नया ब्लॉक बनाया जाएगा। इसमें कमरे, डारमिटरी और सुइट्स की सुविधा होगी। इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर से इलाज के लिए अमृतसर आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाना है। इसी तरह चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में भी गेस्ट हाउस विकसित किया जा रहा है, जिसका लाभ पीजीआई समेत अन्य संस्थानों में उपचार के लिए आने वाले लोगों को मिलेगा।
लद्दाख को लेकर कानूनी गारंटी पर जोर
लद्दाख के मुद्दे पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने वहां के लोगों को केंद्र सरकार के केवल मौखिक आश्वासनों पर निर्भर न रहने की सलाह दी है। उनके अनुसार महत्वपूर्ण अधिकारों और मांगों को लेकर लिखित एवं कानूनी गारंटी हासिल करना जरूरी है।
यूपीआई पर आम लेनदेन पर टैक्स नहीं
यूपीआई भुगतान पर संभावित शुल्क के सवाल पर उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच पैसे के लेनदेन या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा। चर्चा मुख्य रूप से मर्चेंट ट्रांजेक्शन से जुड़ी फीस को लेकर है।
निवेश उम्मीद के मुताबिक नहीं आया
जम्मू-कश्मीर में निवेश के सवाल पर उमर ने कहा कि अपेक्षित स्तर का निवेश अभी नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वहां भारी उद्योगों के बजाय कृषि, एग्री-प्रोसेसिंग, हॉर्टिकल्चर और डेयरी जैसे क्षेत्रों में अधिक संभावनाएं हैं। सरकार का फोकस इन्हीं क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।