{"_id":"6ab66d343b56c34d1a0f152c","slug":"video-ncc-cadets-jumped-from-height-of-1250-feet-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एनसीसी कैडेटों ने 1250 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एनसीसी कैडेटों ने 1250 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
आसमान की ऊंचाइयां भी जिनके हौसले को नहीं डिगा सकीं, ऐसे 60 एनसीसी कैडेटों ने 1250 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अपने साहस और पराक्रम का प्रदर्शन किया। इनमें 30 लड़के और 30 लड़कियां शामिल रहीं। बृहस्पतिवार को एएटीएस, आगरा परिसर में राष्ट्रीय स्तर के हवाई कूदान प्रशिक्षण कोर्स का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 1 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी आगरा की ओर से 1 से 24 सितंबर तक आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए कैडेटों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान सभी 60 कैडेटों ने 1250 फीट की ऊंचाई से तीन बार सफलतापूर्वक पैराशूट जंप किया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम (वीएसएम, अपर महानिदेशक एनसीसी निदेशालय) ने कैडेटों को बैज लगाकर प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने कैडेटों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में शामिल होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कर्नल पीके मिश्रा (उप ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा) और कमान अधिकारी विंग कमांडर केएस नेगी, जेडब्ल्यूओ पी. झा समेत एनसीसी के तमाम सैन्य और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।