{"_id":"68a97b2f23a937e3b40357d8","slug":"video-national-saint-chinmayanand-bapu-narrated-the-significance-of-the-bhagwat-katha-2025-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मृत्यु के भय से निर्भय करती है भगवान श्रीकृष्ण की कथा, राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू ने सुनाया भागवत कथा का महात्म्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मृत्यु के भय से निर्भय करती है भगवान श्रीकृष्ण की कथा, राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू ने सुनाया भागवत कथा का महात्म्य
आगरा में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से बल्केश्वर पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पांडाल में उन्होंने सनातन संस्कृति और सनातन धर्म को आत्मसात कर राष्ट्र को ऊंचाई पर ले जाने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू ने भागवत कथा का महात्म्य सुनाते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की कथा ही कथा है। बाकी सब सांसारिक प्रपंच है। प्रभु श्रीराम की कथा जहां हमें जीना सिखाती है, वहीं भगवान श्रीकृष्ण की भागवत कथा मृत्यु के भय से हमें निर्भय करके मृत्यु को महोत्सव बनाती है। लंबे समय बाद बल्केश्वर पार्क में सार्वजनिक आयोजन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बापू ने कहा कि जो बंद पड़ा था, उसे भगवान कृष्ण स्वयं खोलने आ गए। पार्क बहुत सुंदर है लेकिन अब श्रीमद्भागवत के रूप में भगवान श्रीकृष्ण के पधारने से पार्क की खूससूरती में चार चांद लग गए हैं। ट्रस्ट के संरक्षक व मार्गदर्शक डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कथा के पहले दिन पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने शहरवासियों से कथा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर राष्ट्र सेवा का पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की।मैनेजिंग ट्रस्टी समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल और ट्रस्टी सुमन गोयल ने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर आप कथा श्रवण का पांच गुना पुण्य लाभ लेना चाहते हैं तो अपने साथ पांच लोगों को कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन लेकर आएं। प्रथम दिवस की कथा के विश्राम पर आरती में मुख्य यजमान सुगंधी परिवार से विनीता सुगंधी, गोविंद सुगंधी, अमित सुगंधी, हिमांशु सुगंधी, आशीष सुगंधी, तीरथ कुशवाह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, प्रांशू गोयल, गिरिराज बंसल, सुरेश बरेजा, नेहा गोयल, पूर्विका बंसल, कमलेश कुशवाह, रजनी गोयल, कुसुम अग्रवाल, उदयभान सिंह भदौरिया, राकेश गुप्ता, केएम सिंघल आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।