{"_id":"6a6f423272547dc5db043d3b","slug":"video-maid-commits-theft-worth-one-crore-rupees-in-agra-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में एक करोड़ की चोरी, नाैकरानी ने किया घर साफ, पार कर दिए 80 लाख के आभूषण; परिवार की ये एक गलती पड़ गई भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में एक करोड़ की चोरी, नाैकरानी ने किया घर साफ, पार कर दिए 80 लाख के आभूषण; परिवार की ये एक गलती पड़ गई भारी
आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने विजयनगर स्थित पॉश अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों महिलाएं घर में काम करती थीं। आरोपियों की निशानदेही पर करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। अनुपम रॉयल अपार्टमेंट, ओल्ड विजय नगर काॅलोनी निवासी कारोबारी अनिल कुमार काैिशक के यहां वारदात हुई थी। चांदनी नाम की युवती इनके घर में काम करती थी। घर में कई दिनों से गहने चोरी हो रहे थे। परिवार को भनक नहीं लगी। एक अगस्त को कारोबारी के परिवार को बेड पर आभूषणों का एक खाली बैग मिला। इस पर परिवार को शक हुआ। चेक किया तो 17 सोने के सिक्के समेत एक करोड़ के गहने गायब मिले। घटना की जानकारी होने पर कारोबारी ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि विजय नगर के महाराष्ट्रीयन मोहल्ला की चांदनी काम करने आती थी। चांदनी के साथ उसकी बहन पूजा, संजना और उनकी मां विमला भी बदल-बदलकर काम करने आती रहती थीं। पुलिस ने शक के आधार पर चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपियों के घर से काफी आभूषण बरामद किए। साथ ही पुलिस ने चांदनी के पुरुष मित्र के घर से भी बड़ी मात्रा में माल बरामद किया। कारोबारी के घर से चोरी हुए 17 सोने के सिक्के अब तक नहीं मिले हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार परिवार ने घर में नाैकरानी रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। पकड़ी गई महिलाओं पर पहले से मामले दर्ज हैं। अगर सत्यापन कराया गया होता तो वारदात से बचा जा सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।