{"_id":"6a64d2bbeca6be4e6504ebc2","slug":"video-infections-and-fast-food-are-causing-deaths-of-babies-in-womb-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संक्रमण, धूम्रपान-फास्टफूड से गर्भ में शिशुओं की हो रही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संक्रमण, धूम्रपान-फास्टफूड से गर्भ में शिशुओं की हो रही मौत
ऑक्सीजन की कमी, संक्रमण, गर्भवती के धूम्रपान-फास्टफूड की लत के कारण गर्भ में शिशुओं की मौत की दर बढ़ रही है। इसको कम करने के लिए आगरा ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी ने हरीपर्वत स्थित होटल में संगोष्ठी करते हुए बचाव और लक्षण के बारे में आगरा और अलीगढ़ के विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। अध्यक्ष डॉ. रजनी पचौरी ने बताया कि मृत शिशु का जन्म होने की दर बढ़ रही है। इसे चिकित्सकीय भाषा में स्टील बर्थ बोलते हैं। ये गर्भस्थ शिशु को ऑक्सीजन न मिलना, प्लेसेंटा से शिशु को भोजन-पानी में बाधा आना, कई तरह के संक्रमण समेत अन्य वजहों से हो सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं चिकित्सकीय परामर्श से अल्ट्रासाउंड समेत अन्य की जांच जरूर करवाएं। सचिव डॉ. मीनल जैन ने बताया कि स्टील बर्थ की जेनेटिक, एनीमिक, हाईब्लडप्रेशर, ऑटो इम्यून, मधुमेह और शराब-धूम्रपान, फास्टफूड समेत कई वजह भी मिल रही हैं। इन्हीं के कारण एक हजार में से करीब 20 मामलों में मृत शिशु का जन्म हो रहा है। इसको 12 से कम करने का लक्ष्य है। ऐसे में अगर गर्भस्थ शिशु कम घूम रहा है, अलग तरीके से घूम रहा है तो गर्भवती तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। अलीगढ़ शाखा की अध्यक्ष डॉ. तमकीन खान ने कहा कि गर्भवती महिलाएं पौष्टिक भोजन करें, नियमित जांच कराएं, धूम्रपान-शराब से बचें। बीमारी होने पर इलाज कराएं और चिकित्सक को इसकी जानकारी दें। संगोष्ठी में डॉ. सरोज सिंह, डॉ. अनुपमा शर्मा, डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ. अलका सारस्वत, डॉ. निर्मला यादव, डॉ. चित्रा बंसल, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. सुनीता भागिया, डॉ. निधि गुप्ता आदि ने भी व्याख्यान दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।