{"_id":"6527c96a2cc5684723028e53","slug":"video-hathaugdha-sa-takaraya-patathara-bhara-nakal-ta-chha-gaya-katahal-mal-safatha-pashhanae-ka-aisa-paratama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हथौड़े से टकराया पत्थर, बाहर निकाला तो छा गया कौतूहल; मिली सफेद पाषाण की ऐसी प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हथौड़े से टकराया पत्थर, बाहर निकाला तो छा गया कौतूहल; मिली सफेद पाषाण की ऐसी प्रतिमा
आगरा के मोहल्ला खालसा गली में 11 अक्तूबर को मकान टूट रहा था। इसी दौरान खुदाई में सफेद पाषाण की प्रतिमा निकली। यह प्रतिमा जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ की है। सफेद पाषाण की फनधारी यह प्रतिमा काफी प्राचीन बताई गई है। इस दौरान सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। भक्ति से जयकारे लगने लगे। प्रतिमा को देख महिला, पुरुष और बच्चों ने महामंत्र णमोकार का पाठ शुरू कर दिया। काफी देर तक जयकारे लगते रहे। भक्ति भाव के साथ इस प्रतिमा को जैन धर्म के अनुयायी पास के ही जैन मंदिर में ले गए। यह प्रतिमा अभी पत्तल गली स्थित जैन मंदिर में विराजमान हैं। यहां प्रतिमा के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं।आसपास के जिलों के भक्त भी प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।