{"_id":"6acd213434cb6c2e1f0e681a","slug":"video-grand-procession-taken-out-on-maharaja-agrasen-jayanti-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
आगरा के फतेहपुर सीकरी में अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का मार्ग में नगर पालिका कार्यालय, बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा का समिति के पदाधिकारियों ने आरती कर शुभारंभ किया। जय श्री राम मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ गणेश जी महाराज, जगन्नाथ जी, महाकाल, कैला मैया, शिव तांडव, महालक्ष्मी, मां दुर्गा, राम लखन जानकी व 18 पुत्रों के साथ महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की झांकी शामिल रही, जिसमें सैकड़ों अग्र बंधु शामिल हुए। मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल, अंजुल गोयल, त्रिलोकचंद मित्तल, विनोद सांमरिया, बनबारी मित्तल, संजय गोयल छिङ्गा, पंकज गर्ग, हनी गोयल,प्रदीप गर्ग, आर एस गर्ग, अवधेश गोयल,नेमीचंद गर्ग, सुशील गोयल,मनोज अग्रवाल, गोविंद गोयल, मोहन सिंघल, नितेश, नीरज गर्ग, अमित सिंघानिया,सत्य प्रकाश मंगल, खुशहाल मित्तल, अर्पित गर्ग, शील मित्तल मनीष बंसल, मनोज सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।