{"_id":"6a64d2f195a9f861a90f1ded","slug":"video-ganga-water-supply-has-been-stalled-in-agra-cantonment-area-for-two-days-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के छावनी क्षेत्र में दो दिन से गंगाजल आपूर्ति ठप, लोगों को खरीदना पड़ा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के छावनी क्षेत्र में दो दिन से गंगाजल आपूर्ति ठप, लोगों को खरीदना पड़ा पानी
आगरा के छावनी क्षेत्र के वार्ड-1 की नई बस्ती, बालूगंज, चार रहट, वाल्मीकि बस्ती और आसपास क्षेत्रों में दो दिनों से गंगाजल की आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है जबकि घरेलू कामकाज के लिए पर्याप्त पानी भी नहीं मिल रहा है। नई बस्ती निवासी पार्षद पुत्र परमजीत ने बताया कि खैराती टोला में गंगाजल की पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम दो दिन में पूरा होने की बात कही थी। दो दिन में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन तय समय बीतने के बाद भी पानी नहीं आया। अरविंद सिंह ने बताया कि कई बार संबंधित ऑपरेटर से संपर्क किया गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लोगों का कहना है कि गंगाजल तो दूर, खारे पानी की आपूर्ति भी केवल 20 से 25 मिनट के लिए की गई, जिससे दैनिक दिनचर्या प्रभावित रही। छावनी परिषद के जलापूर्ति प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि खैराती टोला में गंगाजल की पाइपलाइन शिफ्ट किए जाने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है और इसकी पूर्व सूचना भी दी गई थी। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गंगाजल की आपूर्ति के लिए जलकल विभाग पर निर्भर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।