{"_id":"6aac05cf7bf55c95040f95e8","slug":"video-fruits-distributed-to-patients-during-seva-sankalp-abhiyan-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेवा संकल्प अभियान में मरीजों को बांटे फल, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेवा संकल्प अभियान में मरीजों को बांटे फल, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
आगरा के सीएचसी फतेहाबाद में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को ठीक से इलाज करने के निर्देश दिए। विधायक छोटेलाल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने तथा उनके जन्मदिन के उपलक्ष में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान-2026 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने जनधन खाते खुलवाए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के साथ पंचायत सहायकों का मानदेय भी बढ़ाया गया है। किसानों को निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक अभिषेक चौहान,सहित स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।