{"_id":"6a8eae017ae24b9b6004ec8e","slug":"video-fir-registered-after-complaint-was-lodged-with-the-police-commissioner-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस आयुक्त से की शिकायत, तब दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस आयुक्त से की शिकायत, तब दर्ज हुई प्राथमिकी
आगरा। ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने एफडी तोड़कर वरिष्ठ नागरिक के खाते से 2.51 लाख रुपये झारखंड ट्रांसफर कर दिए गए। कहीं सुनवाई न होने पर जब उन्होंने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई तब प्राथमिकी दर्ज की गई।
नरायच निवासी वरिष्ठ नागरिक विजय गोपाल शर्मा ने बताया कि 27 जनवरी को उनके खाते से तीन एफडी समय से पहले तोड़कर रुपये नावेद अंसारी (निवासी मैंगो, जमशेदपुर, झारखंड) नाम के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। मोबाइल हैक कर यह किया गया। उन्होंने अगले ही दिन पोर्टल और थाने में शिकायत की। साइबर सेल की जांच में नावेद अंसारी का नाम-पता सामने आने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर उन्होंने 18 अगस्त को पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।