{"_id":"6a4cda7140f42d95190cfc21","slug":"video-drugs-department-team-finds-suspicious-medicines-at-two-medical-stores-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो मेडिकल स्टोरों पर मिलीं संदिग्ध दवाएं, बिलों में गड़बड़ी; 25 दवाओं के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो मेडिकल स्टोरों पर मिलीं संदिग्ध दवाएं, बिलों में गड़बड़ी; 25 दवाओं के लिए नमूने
आगरा में औषधि विभाग की टीम ने रविवार को दो मेडिकल स्टोरों की जांच की है। यहां दवाओं के रिकॉर्ड खंगाले। इनकी खरीद-बिक्री के बिलाें में गड़बड़ी मिली है। दोनों स्टोरों पर संदिग्ध दवाएं भी मिली हैं। जांच के लिए 25 दवाओं के नमूने लिए हैं। संचालकों को नोटिस देकर दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल तलब किए हैं। अभी कुछ और मेडिकल स्टोरों की जांच होना बाकी है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा और नीलेश शर्मा को जांच करने के लिए भेजा। टीम ने कमला नगर स्थित रुद्र एंटरप्राइजेज के यहां कई घंटे जांच की। यहां दवाओं की खरीद-बिक्री के कंप्यूटर-लैपटॉप में रिकॉर्ड खंगाले। इनके बिल में गड़बड़ी मिली। दवाएं संदिग्ध लगने पर एंटीबायोटिक, पेट रोग, एलर्जी समेत सात दवाओं के नमूने लिए। हॉस्पिटल रोड स्थित वीए मेडिकोज पर स्टॉक रजिस्टर की जांच की। कंप्यूटर, लैपटॉप और बिल की भी जांच की। यहां भी कई तरह की दवाएं संदिग्ध मिली हैं। खरीद-बिक्री के बिलों में भी गड़बड़ी मिली है। यहां से 18 दवाओं के नमूने लेकर लैब भेज दिए। इनके संचालकों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं, जिसमें दवाओं की खरीद और बिक्री के बिल मांगे हैं। बिल न देने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। जांच में नमूने फेल होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।