{"_id":"6ac601be0715024cec05d0b2","slug":"video-dap-black-marketing-case-fir-against-cooperative-secretary-farmers-continue-protest-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डीएपी के 129 कट्टे रात में लोडिंग का मामला... सचिव पर एफआईआर, निलंबन के बाद भी किसानों का धरना जारी; पुलिस पर मिलीभगत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डीएपी के 129 कट्टे रात में लोडिंग का मामला... सचिव पर एफआईआर, निलंबन के बाद भी किसानों का धरना जारी; पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
अछनेरा। ब्लॉक क्षेत्र स्थित कुकथला साधन सहकारी समिति पर शनिवार रात 129 कट्टे डीएपी खाद की अवैध लोडिंग के मामले में किसानों के धरना-प्रदर्शन के बाद आरोपी के खिलाफ थाना मे शिकायत अरविन्द चौहान अपर जिला सहकारी अधिकारी किरावली, शाखा प्रबंधक आगरा अर्चना गौतम ने सचिव वीरेंद्र विक्रम कैडर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने प्रथम दृष्टया मे सहकारिता विभाग के सचिव को निलंबित कर दिया है। शनिवार रात समिति से दो ट्रैक्टरों में डीएपी खाद लादकर ले जाने की सूचना पर ग्रामीणों और किसानों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि सचिव की मौजूदगी के बिना रात में खाद की लोडिंग कर उसे बाहर ले जाया जा रहा था। मामले के बाद किसानों ने रविवार और सोमवार को धरना-प्रदर्शन कर सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह और मोहन सिंह चाहर की अगुवाई में चल रहे धरने को जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला। सोमवार को क्षेत्रीय सांसद भाई प्रमोद चाहर और भाजपा नेता मोहन सिंह चाहर ने कृषि अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में उच्चस्तरीय जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की। लगातार बढ़ते दबाव के बाद मंगलवार को पुलिस ने सचिव वीरेंद्र विक्रम कैडर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक जांच शुरू कर दी। हालांकि, किसानों का धरना अभी जारी है। किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह का आरोप है कि मौके से पकड़े गए ट्रैक्टरों को गलत तरीके से अछनेरा प्रभारी के द्वारा छोड़ दिया गया जो किसानों ने रात को अवैध रूप से डीएपी खाद के 129 कट्टे को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किए थे। ट्रेक्टर ट्रॉली और दो चालकों को भी छोड़ दिया गया। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर खाद की लोडिंग और परिवहन में शामिल सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ए आर कोऑपरेटिव सतीश कुमार ने बताया जांच मे सचिव दोषी पाए गये है इसलिए उनके खिलाफ थाना अछनेरा मे मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।