{"_id":"6adb6b4af0626dd8790c0a84","slug":"video-ballot-boxes-began-arriving-at-naveen-galla-mandi-following-mlc-elections-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: नवीन गल्ला मंडी में जमा होने लगीं मतपेटियां, 27 को खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: नवीन गल्ला मंडी में जमा होने लगीं मतपेटियां, 27 को खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा
आगरा के यमुनापार स्थित नवीन गल्ला मंडी में खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतपेटियां जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपेटियों को निर्धारित केंद्र पर सुरक्षित जमा कराया जा रहा है। इसके लिए पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों की सक्रियता बढ़ गई है। मतपेटियों को जमा कराने के साथ ही चुनाव से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मतपेटियों को सुरक्षित रखने और मतगणना की व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। अब सभी की निगाहें 27 अक्टूबर पर टिकी हैं। इसी दिन होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। मतगणना के नतीजे सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि एमएलसी की कुर्सी किसके हिस्से में आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।