{"_id":"6adb54f3b6a7f6a1b904d54d","slug":"four-devotees-from-agra-returning-after-visiting-khatu-shyam-died-in-road-accident-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के चार श्रद्धालुओं की जयपुर में माैत: खाटू श्याम के दर्शन कर लाैट रहे थे, टायर फटने से खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के चार श्रद्धालुओं की जयपुर में माैत: खाटू श्याम के दर्शन कर लाैट रहे थे, टायर फटने से खाई में गिरी कार
Fri, 23 Oct 2026 06:07 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:07 PM IST
सार
हाईवे से गुजरते समय अचानक कार का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की माैत हो गई। चारों मृतक आगरा के रहने वाले हैं। सभी खाटू श्याम के दर्शन कर लाैट रहे थे।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाटू श्याम के दर्शन कर लाैट रहे आगरा के छह श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की माैत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आगरा निवासी छह श्रद्धालु कार से खाटू श्याम दर्शन के लिए गए थे। शुक्रवार को कार से लाैट रहे थे। सुबह करीब 6 बजे राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर रायसर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। हाईवे से गुजरते समय अचानक कार का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
टायर फटने से हुआ हादसा
रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना सामने आया है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अतुल, रूपेश, मुकुल और शिवा के रूप में हुई है। चारों उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी थे और खाटू श्याम धाम में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों में दो ट्रांसयमुना और दो कालिंदी विहार के निवासी बताए गए हैं।