फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   101 year old Chandrabhan Saraswat cast his vote in MLC election in agra

उम्र पर भारी मतदान का जोश: 101 वर्ष के चंद्रभान सारस्वत ने डाला वोट, लोगों ने किया जज्बे का सलाम

Fri, 23 Oct 2026 05:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 23 Oct 2026 05:43 PM IST
सार

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत मतदान में शुक्रवार को वोटरों का जोश देखते ही बना। आगरा के अशोक नगर स्थित मतदान केंद्र पर जब 101 वर्ष के बुजुर्ग वोट डालने पहुंचे तो हर कोई उनके जज्बे को सलाम करता दिखा।

विज्ञापन
101 year old Chandrabhan Saraswat cast his vote in MLC election in agra
101 वर्ष के वोटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत मतदान के बीच लोकतंत्र की एक प्रेरक और मिसाली तस्वीर सामने आई है। आगरा के अशोक नगर निवासी 101 वर्षीय चंद्रभान सारस्वत ने उम्र के इस पड़ाव पर भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर युवाओं और समाज के सामने एक नई नजीर पेश की है। 
विज्ञापन


101 वर्ष की ढलती उम्र और शारीरिक अस्वस्थता भी चंद्रभान सारस्वत के जज्बे को डिगा नहीं सकी। शिक्षक एवं स्नातक चुनाव के प्रति अपना दायित्व समझते हुए वे अशोकनगर स्थित अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे और उत्साहपूर्वक वोट डाला। वोट डालने के बाद चंद्रभान सारस्वत ने कहा कि देश और समाज के बेहतर भविष्य के लिए हर योग्य मतदाता को अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव चाहे कोई भी हो, मतदान हमारा प्राथमिक अधिकार और कर्तव्य दोनों है। प्रशासनिक अधिकारियों और वहां मौजूद अन्य मतदाताओं ने भी उनके इस जज्बे की सराहना की। 101 वर्ष की आयु में उनका यह उत्साह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed