{"_id":"6a64d2d581f5b579220df604","slug":"video-badminton-excitement-at-agra-club-sports-fiesta-over-100-players-showcasing-their-skills-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा में बैडमिंटन का रोमांच, 100 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा में बैडमिंटन का रोमांच, 100 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दम
आगरा क्लब के तत्वावधान में आयोजित आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा के अंतर्गत शुक्रवार से बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच हर अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंडर-10 बालक एकल वर्ग में विहान और प्रियांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-10 बालिका एकल वर्ग में जेनिसा चोपड़ा और प्रथा भारद्वाज ने फाइनल का टिकट कटाया। अंडर-15 बालिका एकल में राघवी और रिश्वी ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि अंडर-15 बालक एकल वर्ग में प्रांजल कुमार, अथर्व जगत, नंदीश और सार्थक ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर खिताब की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत की। प्रतियोगिता में अंडर-15, अंडर-19, ओपन वर्ग तथा 40 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की एकल, युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं के मुकाबले खेले जा रहे हैं। खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य संयोजक एवं खेल निदेशक ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार ने कहा कि आगरा क्लब में खेलों के प्रति सदस्यों और उनके परिवारों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। एक भावना, अनेक खेल, असीम जुनून की थीम पर आयोजित यह खेल महोत्सव स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ सदस्यों के बीच आपसी सहभागिता भी बढ़ा रहा है। बैडमिंटन संयोजक सुमित कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों की देखरेख में कराई जा रही है। हरेंद्र कुमार, मोहित शर्मा, हार्दिक पालीवाल और आशीष रुटिया निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को समापन समारोह में ट्रॉफी एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। क्लब में बैडमिंटन के साथ-साथ टेबल टेनिस, लॉन टेनिस और पिकलबॉल प्रतियोगिताओं को लेकर भी सदस्यों में खासा उत्साह बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।