आगरा में पंजाब नेशनल बैंक की संजय प्लेस शाखा में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। छह दमकलों की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर कंप्यूटर और बैंक में रखे कागजात जल गए हैं। तड़के चार बजे गार्ड ने धुआं उठता देखा था, इस पर उसने बैंक के अधिकारियों को जानकारी दी।
Followed