छह महीने के बाद ताजमहल और आगरा किला में नया सवेरा हुआ। सोमवार से ताजमहल और आगरा किला के दरवाजे सैलानियों के लिए खुल गए। ताजमहल पर सबसे पहले चीनी पर्यटक ने प्रवेश किया। सैलानी ताजमहल पहुंचने के बाद बोले वाह ताज... कोरोना संक्रमण के कारण विगत 17 मार्च से ताजमहल और आगरा किला के दरवाजे बंद थे। फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, रामबाग, महताब बाग जैसे छह स्मारक एक सितंबर से पर्यटकों के लिए खोले जा चुके हैं।
Next Article