जगन्नाथ यात्रा के मौके पर सोमवार को श्रीबांकेबिहारी ने स्वर्ण रजत रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। फूलों से सजे स्वर्ण रजत रथ पर विराजित ठाकुरजी की आभा देखते ही बन रही थी। इस दौरान फूलों से उठती विशेष इत्र की सुगंध से संपूर्ण मंदिर परिसर महकता रहा। सोमवार को देशभर में भगवान जगन्नाथ की जय-जयकार हो रही है। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर यात्रा निकल रहे हैं। इस खास दिन के अंतर्गत ही वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी जी को भी रथ पर विराजमान किया गया। स्वर्ण रजत निर्मित रथ पर ठाकुरजी की मौजूदगी के साथ मंदिर परिसर की फूलों की सजावट की गई। सुगंधित पुष्पों के बीच रथ पर विराजमान ठाकुरजी छवि देखते ही बनी। इस स्वर्ण रजत रथ को चार घोड़े रथ को खींचते दिखाई दे रहे थे। इस दर्शन के लिए सुबह से ही बिहारीजी के भक्त लालायित नजर आए।
Next Article