Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise And Fall 2 Swara Bhasker Shehzad Poonawalla Fight Actress Says You Trolled Me For Eight Years

राइज एंड फॉल 2: 'मुझे 8 साल से ट्रोल कर रहे हो', शहजाद से भिड़ीं स्वरा; सहवाग के सामने खुलकर निकाली भड़ास

Tue, 03 Nov 2026 04:58 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 04:58 PM IST
सार

  • 'राइज एंड फॉल सीजन 2' अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है।
  • अब इसके हालिया एपिसोड में स्वरा भास्कर और शहजाद के बीच बहस देखने को मिली।
  • बहस के दौरान स्वरा ने शहजाद को याद दिलाया कि वह उन्हें 8 वर्षों से ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rise And Fall 2 Swara Bhasker Shehzad Poonawalla Fight Actress Says You Trolled Me For Eight Years
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में इन दिनों खूब घमासान देखने को मिल रहा है। हाल ही के एपिसोड में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और राजनीतिक टिप्पणीकार शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस हो गई। स्वरा ने शहजाद पर आरोप लगाया कि वह पिछले आठ साल से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब स्वरा ने टावर में शहजाद के फैसलों पर सवाल उठाए और उन्हें याद दिलाया कि वह दो बार उनका साथ दे चुकी हैं।
विज्ञापन


इस एपिसोड में एक साथ कई बड़े घटनाक्रम देखने को मिले। शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने ट्रिपल एविक्शन का ऐलान किया और मनीष कश्यप को 'किंग ऑफ द बेसमेंट' बनाया। वहीं, सोनम मलिक ने गौतम गुलाटी पर धोखा देने का आरोप लगाया। सहवाग ने भी गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद से उनके फैसलों और आपसी दुश्मनी को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
Trending Videos

Rise And Fall 2 Swara Bhasker Shehzad Poonawalla Fight Actress Says You Trolled Me For Eight Years
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
शहजाद के फैसले से नाराज हुईं स्वरा
दरअसल, गौतम की रैंकिंग के बाद शहजाद ने मनीष और सोनम को बेसमेंट में भेज दिया था। इस फैसले से सोनम नाराज हो गईं और उन्होंने गौतम पर धोखा देने का आरोप लगाया। हालांकि, गौतम ने कहा कि उन्होंने यह फैसला पेंटहाउस और वहां के रूलर्स के हित को ध्यान में रखकर लिया है।

दूसरी तरफ, रूलर्स बार-बार वर्कर्स से सोनम के साथ नरमी बरतने की अपील कर रहे थे। लेकिन उनकी इन बातों से बेसमेंट में मौजूद कंटेस्टेंट्स का शक और बढ़ गया।

इसी बीच स्वरा ने शहजाद से सवाल किया कि उन्होंने उन्हें बचाने का फैसला क्यों नहीं लिया। स्वरा ने याद दिलाया कि वह दो बार उनकी मदद कर चुकी हैं। उन्होंने गौतम के साथ शहजाद के रिश्ते पर भी सवाल उठाए। करण पटेल ने भी शहजाद के इस कदम को जोखिम भरा बताया। हालांकि, शहजाद ने कहा कि वह यह दांव खेलने के लिए तैयार थे।

जब स्वरा ने मुश्किल फैसला लेने के लिए गौतम को धन्यवाद दिया, तो शहजाद बीच में बोल पड़े और कहा कि स्वरा को बचाने में उनका भी योगदान था। इस पर स्वरा ने जवाब दिया, 'क्या तुम शांत रह सकते हो? मैं तुमसे बात नहीं कर रही हूं।'
विज्ञापन

Rise And Fall 2 Swara Bhasker Shehzad Poonawalla Fight Actress Says You Trolled Me For Eight Years
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagra @swarabhasker
स्वरा ने कहा- 8 साल से कर रहे हो ट्रोल
इसके बाद दोनों के बीच बहस और बढ़ गई। शहजाद ने स्वरा से कहा कि उन्हें अपनी लड़ाई में दूसरों को शामिल नहीं करना चाहिए। उन्होंने प्रियंका को वोट देने के स्वरा के फैसले का भी जिक्र किया।

इस पर स्वरा ने पलटकर कहा, 'मैं तुम्हारी बात क्यों सुनूं?' इसके बाद उन्होंने शहजाद पर निशाना साधते हुए कहा, 'तुम मुझे आठ साल से ट्रोल कर रहे हो।' शहजाद इस दौरान माफी मांगने के लिए तैयार नजर आए, लेकिन स्वरा उनका मामला इतनी आसानी से खत्म करने के मूड में नहीं थीं।
विज्ञापन

Rise And Fall 2 Swara Bhasker Shehzad Poonawalla Fight Actress Says You Trolled Me For Eight Years
राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
वीरेंद्र सहवाग ने किया ट्रिपल एविक्शन का ऐलान
शो में सोनम और मनीष के बेसमेंट में जाने के बाद सभी छह वर्कर्स पर एविक्शन का खतरा मंडराने लगा। इनमें प्रियंका चाहर चौधरी, जसवंत बोपन्ना, सोनम मलिक, मनीष कश्यप, ऋषभ जायसवाल और निहारिका तिवारी शामिल थे।

इसके बाद वीरेंद्र सहवाग टावर में पहुंचे और उन्होंने ट्रिपल एविक्शन का ऐलान किया। उन्होंने मनीष कश्यप को 'किंग ऑफ द बेसमेंट' भी घोषित किया। साथ ही शहजाद से उनके उस पुराने बयान पर सवाल किया, जिसमें उन्होंने शो छोड़ने की इच्छा जताई थी।

सहवाग ने शहजाद को मौका दिया कि वह अपना आखिरी टिकट किसी दूसरे कंटेस्टेंट को दे सकते हैं। शहजाद ने यह टिकट स्वरा को दिया। इस पर सहवाग ने उनके इस कदम को 'डैमेज कंट्रोल' बताया। इसके बाद ऑडियंस ने प्रियंका और निहारिका को बचा लिया। वहीं, मनीष, जसवंत, ऋषभ और सोनम के एविक्शन को लेकर फैसला बाकी रह गया।

Rise And Fall 2 Swara Bhasker Shehzad Poonawalla Fight Actress Says You Trolled Me For Eight Years
गौतम गुलाटी - फोटो : यूट्यूब
गौतम और प्रियंका के फैसलों पर भी उठे सवाल
एपिसोड के दौरान पावरप्ले में दर्शकों की राय भी टावर तक पहुंची। इसके बाद सहवाग ने गौतम और प्रियंका से उनके फैसलों को लेकर सवाल किए। उन्होंने दोनों के पुराने विवाद और प्रियंका के प्राइज पॉट को 6 लाख रुपये करने के फैसले का भी जिक्र किया।

सहवाग ने प्रियंका से कहा कि उनके फैसलों की वजह से रूलर्स और वर्कर्स, दोनों का भरोसा उन पर कम हुआ है। वहीं, गौतम से उनके अंदाज को लेकर सवाल किया। सहवाग ने उन्हें समझाया कि उनके व्यक्तित्व का वह हिस्सा, जिससे लोगों को तकलीफ पहुंची है, ट्रॉफी जीतने की राह में रुकावट बन सकता है। गौतम ने सहवाग की बात से सहमति जताई। इसके बाद होस्ट ने उन्हें सलाह दी कि अब उन्हें अपने असली व्यक्तित्व यानी 'गौतम' को आगे रखना चाहिए।

वहीं, स्वरा से शहजाद के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने शहजाद का साथ जरूर दिया है, लेकिन उनकी लड़ाइयां उनकी अपनी हैं। स्वरा ने यह भी माना कि उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत में रिवर्स साइकोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed