{"_id":"6ac0d08530e226648503c3f9","slug":"video-tourists-flock-to-shimla-over-the-weekend-traffic-jams-add-to-the-hassle-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: वीकेंड पर शिमला में उमड़े सैलानी, ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: वीकेंड पर शिमला में उमड़े सैलानी, ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई परेशानी
राजधानी शिमला में वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। मालरोड, रिज मैदान समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही रही। शहर की अधिकांश पार्किंग सुबह से ही पैक हो गईं, जिसके बाद सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वहीं लिफ्ट से लेकर बेमलोई व लिफ्ट से विधानसभा तक सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिन भर जगह ट्रैफिक धीमी गति से चलता रहा। होटलों में भी ऑक्यूपेंसी बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हैं। होटल कारोबारियों के अनुसार वीकेंड पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से बाजारों, कैफे और पर्यटन स्थलों पर भी खूब चहल-पहल देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।