फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News: Policy for outsourced; teachers to be recruited; rain forecast for four days; influx of tourists

HP Big News: आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति; लगातार चार दिन बरसेंगे बादल, वीकेंड पर सैलानियों का सैलाब

Sat, 03 Oct 2026 05:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 05:22 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को राजनीति, सरकारी भर्ती, अपराध, प्रशासन, अदालत व माैसम से संबंधित कई बड़ी खबरें सामने आईं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नोगली में कई बड़े एलान किए। वहीं मानसून सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश के साथ विदा हो गया। उधर, प्रदेश में वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।

विज्ञापन
HP Big News: Policy for outsourced; teachers to be recruited; rain forecast for four days; influx of tourists
हिमाचल की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े एलान किए। कहा कि आगामी छह माह में चार हजार और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार एक नीति तैयार करने पर कार्य कर रही है, जिसे आने वाले समय में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसी माह अपना परिवार, सुखी परिवार योजना लागू करने जा रही है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश के साथ पूरे हिमाचल प्रदेश से विदा हो गया। प्रदेश में अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में लगातार चार दिन बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। उधर, हिमाचल प्रदेश में लंबे वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। लंबे वीकेंड के चलते प्रदेश में सैलानियों का सैलाब आ गया, जिससे जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो गया और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इसी तरह मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस शनिवार सुबह कुल्लू के बाशिंग में सड़क पर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन

सीएम सुक्खू का एलान: छह महीनों में चार हजार और शिक्षक होंगे नियुक्त, आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति जल्द
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है तथा आगामी छह माह में चार हजार और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसी माह अपना परिवार, सुखी परिवार योजना लागू करने जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता तथा पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया जाएगा।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

11 फीसदी कम बारिश के साथ विदा हुआ मानसून, प्रदेश में लगातार चार दिन बरसेंगे बादल
दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को पूरे हिमाचल प्रदेश से वापस चला गया है। हालांकि मानसून की सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर थी।  इस बार मानसून सामान्य तारीख से सात दिन देरी से पहुंचा था। मानसून में 652.3 मिलीमीटर वास्तविक बारिश हुई, जबकि इस अवधि के लिए सामान्य बारिश 734.4 मिलीमीटर तय थी। इस तरह मानसून में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई। उधर, मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश में  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में लगातार चार दिन बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

वीकेंड पर उमड़े सैलानी: शिमला के सर्कुलर रोड पर बढ़ा ट्रैफिक, रेंगते रहे वाहन; मनाली भी हुआ पैक
हिमाचल प्रदेश में लंबे वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।  वीकेंड पर पर्यटन नगरी मनाली एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गई है। दो दिन में चार हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि करीब 150 वोल्वो बसों में भी हजारों पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में सड़क हादसा: मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, छह यात्री घायल
मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस शनिवार सुबह कुल्लू के बाशिंग में सड़क पर पलट गई। बस में चालक-परिचालक समेत छह लोग सवार थे, जिनमें चालक सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं, जबकि परिचालक को हल्की चोट आई है।  हादसा पुलिस लाइन बाशिंग के समीप सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

नशे की तस्करी में दो दोषी महिलाओं को एक वर्ष का कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
नशे की तस्करी में संलिप्त दो दोषी महिलाओं को एक साल का कारावास हुआ है। पारिवारिक न्यायालय धर्मशाला के प्रधान न्यायाधीश की ओर से 14 सितंबर को दलवीरो पत्नी अजय कुमार इंदौरा, और रोशनी पुत्री अजय कुमार निवासी चन्नी को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत दोषी ठहराया। हिमाचल पुलिस के अनुसार अदालत ने दोनों आरोपियों को एक साल की कठोर कैद और प्रत्येक पर 10,000 का जुर्माना लगाने की सजा सुनाई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

बस में सीट के नीचे छिपा रखा था 12 ग्राम चिट्टा, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की विशेष सेल ने शोघी के पास एक युवक को करीब 12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध हरकत करते हुए अपनी जींस की जेब से कोई वस्तु निकालकर पैरों के नीचे छिपाने लगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed