Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Renuka Ji Fair to begin on November 19; renowned Punjabi Sufi singer to perform

रेणुका जी मेला: प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक भी देंगे प्रस्तुति, कड़े प्रतिबंध के साथ देख सकेंगे बंगाल टाइगर

Mon, 16 Nov 2026 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 06:38 PM IST
सार

 अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेलेका शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। 24 नवंबर को समापन समारोह में राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज और पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा मुख्य आकर्षण रहेंगे।

विज्ञापन
Renuka Ji Fair to begin on November 19; renowned Punjabi Sufi singer to perform
रेणुका मेला मैदान में अपनी दुकानें सजाते व्यापारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह ऐतिहासिक मेला 19 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा। इस बार धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति, मनोरंजन के साथ पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर रहेगा। मेले का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। 24 नवंबर को समापन समारोह में राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे। छह सांस्कृतिक संध्याओं में प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज और पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा मुख्य आकर्षण रहेंगे। सोमवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि मेले का आगाज भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा से होगा। इसमें चार देवताओं की पालकियां शामिल होंगी। प्रतिदिन हवन-पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कवि सम्मेलन, पारंपरिक ठोडा नृत्य और दंगल भी मेले के आकर्षण होंगे।

विज्ञापन

Trending Videos

प्रतिबंध और व्यवस्थाएं
हाईकोर्ट के आदेशों के चलते मेले में कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। रेणुका झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। व्यावसायिक गतिविधियों की अवधि 20 दिन से घटाकर नौ दिन (19 से 27 नवंबर) की गई है। वन्यजीव अभयारण्य और साइलेंस जोन में लाउडस्पीकर सहित ध्वनि प्रवर्धक यंत्रों पर रोक रहेगी। मेले को पूरी तरह एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए 50 हजार प्राकृतिक पत्तलों की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष आकर्षण और सुविधाएं
इस बार रेणुका जी प्राणी अभयारण्य में पहली बार बंगाल टाइगर का दीदार मिलेगा। रेणुका झील में नौका विहार, झूले, भूत बंगला और सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण होंगे। श्रद्धालुओं के लिए 101 अस्थायी और 20 स्थायी शौचालय तैयार किए गए हैं। गिरी नदी पर अस्थायी पुल बनाया जाएगा तथा करीब 100 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और 600 से अधिक कर्मचारियों के रहने-खाने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed