{"_id":"68a4456a5ba2646c9c07a637","slug":"video-shimla-cm-sukhvinder-singh-sukhu-targeted-the-opposition-know-what-he-said-2025-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन के बाहर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि एक घंटे में चार वाकआउट करना यह इस बात को दर्शाता है कि भाजपा दिशाविहीन पार्टी है। विपक्ष को कृषि व बागवानी विधेयक पर चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन वे हर बात पर खड़े हो जाते हैं। यह इस बात को दर्शाता है कि उनका प्रस्ट्रेशन लेबर कितना ऊपर जा सकता है। सदन में चर्चा होनी चाहिए, तर्क के साथ बात हो। यदि उसका जवाब नहीं मिलता तो वाकआउट करना बनता है। लेकिन विपक्ष बिना बात सुने ही वाकआउट कर देता है। यह पहली बार देखा जा रहा है। भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। सदन में भी गुटबाजी दिख रही है। सीएम ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने जनता के पैसे को लुटाया। हिमकेयर योजना को बंद नहीं किया गया है। हमने कहा कि हिमकेयर योजना ने गरीब का इलाज होना चाहिए। कहा केंद्र से उम्मीद है कि विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।