{"_id":"68b195a8942168d99c0ee09f","slug":"video-jairam-thakur-said-abusing-the-prime-minister-is-a-sign-of-the-frustration-and-character-of-the-indi-alliance-2025-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: जयराम ठाकुर बोले- प्रधानमंत्री को गाली देना इंडी गठबंधन के कुंठा और चरित्र का परिचायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: जयराम ठाकुर बोले- प्रधानमंत्री को गाली देना इंडी गठबंधन के कुंठा और चरित्र का परिचायक
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि तथाकथित वोट अधिकार यात्रा में जिस तरह से कांग्रेस और आरजेडी के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी को गाली दी गई है वह घोर निंदनीय है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है। सत्ता को अपना पुश्तैनी अधिकार समझने वाले दो शहजादों ने बिहार की धरती से बिहार की संस्कृति का तिरस्कार किया है और सामाजिक मूल्यों को कलंकित किया है। इस जघन्य कृत्य के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शायद सहित इंडी ठग बंधन के नेताओं को यह हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे बैठ सकता है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और लगातार 11 साल से देश के प्रधानमंत्री रहे नरेंद्र मोदी जी की मृतक मां को गाली देना कांग्रेस की संस्कृति और कुंठा को एक साथ प्रकट करता है। कांग्रेस के नेताओं का यह कृत्य देश कभी माफ नहीं करेगा। उसके इस कृत्य जवाब लोकतंत्र की जननी कहीं जाने वाले बिहार से ही मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।