Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Critical Care and GI departments to be launched at Chamiyana Hospital

Shimla News: चमियाना अस्पताल में शुरू होंगी क्रिटिकल केयर व जीआई विभाग

Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Critical Care and GI departments to be launched at Chamiyana Hospital
दोनों विभाग खोलने को सरकार ने दी मंजूरी
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ब्रिज शर्मा और अधीक्षक डॉ. सुधीर ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना में जल्द ही दो नए विभाग शुरू होंगे। इससे मरीजों को सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में क्रिटिकल केयर और जीआई विभाग शुरू करने को सरकार ने मंजूरी दे दी है। क्रिटिकल केयर में गंभीर मरीजों का उपचार होगा। जीआई विभाग में पेट, आंत, लीवर, पित्ताशय और पैंक्रियास (अग्नाशय) से जुड़ी समस्याएं, पेट में छाले, लीवर की बीमारी का उपचार होता है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार यह दोनों सुपर स्पेशलिटी विभाग शुरू होंगे। इससे गंभीर मरीजों के उपचार और देखभाल की सुविधाएं और मजबूत होंगी। क्रिटिकल केयर विभाग शुरू होने से वेंटिलेटर पर भर्ती और अन्य गंभीर मरीजों को विशेष उपचार सुविधा मिल सकेगी। यह विभाग अभी तक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भी उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन


सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के प्राचार्य डॉ. ब्रिज शर्मा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने पत्रकारवार्ता के दौरान दोनों नए विभागों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दोनों विभागों के लिए पदों की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वर्तमान में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में भी मरीजों को उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, ताकि मरीजों को जांच के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभागों को भी मंजूरी मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article