फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Successful operation for a hole in the heart and a leaking valve

Shimla News: दिल में छेद और वॉल्व में लीकेज का सफल ऑपरेशन

Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Successful operation for a hole in the heart and a leaking valve
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में मंडी के रहने वाले मरीज की हुई सर्जरी, आईसीयू में भर्ती कर की जा रही देखरेख
विज्ञापन

सीटीवीएस विभाग ने किए तीन मरीजों के ऑपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) अस्पताल चमियाना में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होने के बाद तीसरा जटिल ऑपरेशन शनिवार को किया गया। विशेषज्ञों ने मरीज के दिल में छेद और वॉल्व में लीकेज को ठीक करने में सफलता हासिल की है।
यह ओपन हार्ट सर्जरी कार्डियोलॉजी और कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग की टीम ने की। मरीज मंडी जिले का रहने वाला है। वह सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था। जांच के दौरान पता चला कि मरीज के दिल में छेद है और ट्राइकसपिड वॉल्व में गंभीर लीकेज है। इसके बाद चिकित्सकों ने मरीज को ऑपरेशन कराने की सलाह दी और सर्जरी की तैयारी शुरू की। मरीज का शुक्रवार को ऑपरेशन किया गया। इस दौरान दिल के छेद को बंद करने के साथ ही ट्राइकसपिड वॉल्व की मरम्मत की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती किया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। इससे पहले भी अस्पताल में दो मरीजों की ओपन हार्ट सर्जरी की जा चुकी है। दोनों मरीजों की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन


चमियाना अस्पताल में इसी माह ओपन हार्ट सर्जरी शुरू हुई है। पहली सर्जरी 57 वर्षीय मरीज की की गई थी, जो गंभीर महाधमनी संकुचन (एओर्टिक स्टेनोसिस) से पीड़ित थे। इस दौरान उनकी महाधमनी के वॉल्व को बदला गया। मरीज को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ थी। वह अपने दैनिक कार्य करने में भी असमर्थ थे। उन्होंने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और एआईएमएसएस दिल्ली में भी उपचार के लिए संपर्क किया था, जहां उन्हें सर्जरी के लिए आठ से 10 महीने बाद की तारीख दी थी। इसके बाद मरीज को दो महीने तक चमियाना अस्पताल में भर्ती रखने के बाद ऑपरेशन किया गया। वहीं दूसरे मरीज का ऑपरेशन 27 अक्तूबर को किया गया था। 45 वर्षीय इस मरीज को हृदय गति रुकने के बाद एआईएमएसएस में भर्ती करवाया था। उपचार के दौरान मरीज का माइट्रल वॉल्व रिप्लेसमेंट किया गया और ट्राइकसपिड वॉल्व की मरम्मत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस टीम ने किया सफल ऑपरेशन
सीटीवीएस सर्जिकल टीम में विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर मेहता, डॉ. अजय चौहान, डॉ. राजेश चोपड़ा, डॉ. अक्षदीप, डॉ. ईशा, डॉ. अनमोल और डॉ. गुरप्रीत कौर शामिल रहे। वहीं, कार्डियक एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह वर्मा, डॉ. कमल प्रकाश, डॉ. डीजी नेगी, डॉ. प्रियांशु और डॉ. अर्चना, डॉ. दीक्षा नेगी, ओटीए मंजू, पूजा और ललित, वार्ड सिस्टर रीना ठाकुर तथा नर्सिंग स्टाफ से ज्योति, मीना, पुष्पा, शीतला, किरण, वनिता और नीलगम समेत अन्य कर्मचारियों ने ऑपरेशन में सहयोग किया। सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर मेहता ने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्डियक एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह वर्मा और उनकी टीम के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article