फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gadar front himachal governor memorandum sc st land rights-stray dogs shimla

शिमला: भूमिहीन SC-ST परिवारों के भूमि अधिकार और आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर राज्यपाल से मिला गदर फ्रंट, सौंपे दो ज्ञापन

Fri, 25 Sep 2026 02:26 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:26 PM IST
gadar front himachal governor memorandum sc st land rights-stray dogs shimla
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के भूमिहीन परिवारों के भूमि एवं आवासीय अधिकारों समेत शिमला में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर गदर फ्रंट हिमाचल प्रदेश ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मुलाकात की। फ्रंट के संयोजक रवि कुमार दलित के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। पहले ज्ञापन में प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लंबे समय से सरकारी, वन अथवा अन्य सरकारी नियंत्रण वाली भूमि पर रह रहे पात्र भूमिहीन परिवारों के लिए आवासीय अधिकार की मांग उठाई गई। गदर फ्रंट ने ज्ञापन में कहा कि ऐसे कई परिवार हैं जो लंबे समय से एक ही स्थान पर रह रहे हैं, लेकिन उनके पास भूमि का वैध अधिकार नहीं है। संगठन ने सरकार से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। फ्रंट ने यह भी मांग रखी कि प्रत्येक पात्र परिवार का सर्वेक्षण किया जाए। इसमें परिवार के संबंधित स्थान पर रहने की अवधि, वर्तमान भूमि स्थिति और परिवार के पास किसी अन्य आवासीय भूमि की उपलब्धता जैसी जानकारी दर्ज करने की मांग की गई है। विशेष रूप से शिमला नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से रह रहे भूमिहीन अनुसूचित जाति परिवारों का विशेष सर्वेक्षण कर पात्र मामलों का समयबद्ध निपटारा करने की मांग ज्ञापन में रखी गई। ज्ञापन के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा भूमिहीन परिवारों को भूमि आवंटन से जुड़े मौजूदा नियमों, नौतोड़ व्यवस्था और अन्य लागू प्रावधानों की समीक्षा की जानी चाहिए। फ्रंट ने अनुसूचित जाति के अत्यंत गरीब और भूमिहीन परिवारों के लिए विशेष प्रावधान तैयार करने की मांग की। संगठन ने वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत पात्र वनवासी परिवारों के दावों की पहचान और निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने की मांग भी रखी। साथ ही, जिन अनुसूचित जाति परिवारों पर यह कानून सीधे लागू नहीं होता, उनके लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध संवैधानिक और राजस्व प्रावधानों के तहत अलग व्यवस्था बनाने की मांग की गई। दूसरे ज्ञापन में गदर फ्रंट ने शिमला में आवारा कुत्तों की समस्या और हाल में बच्ची पर हुए हमले का मुद्दा उठाया। फ्रंट का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों के झुंड लोगों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं और बच्चों, बुजुर्गों तथा पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। संगठन ने बताया कि इससे पहले भी इस मुद्दे को नगर निगम के समक्ष उठाया गया था। उस दौरान वार्डवार सर्वेक्षण और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था की मांग की गई थी। गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार दलित ने कहा कि आवारा कुत्तों का मुद्दा केवल किसी एक परिवार या एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने शिमला के लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। गदर फ्रंट के अनुसार, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखे गए दोनों मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना। फ्रंट का कहना है कि राज्यपाल ने ज्ञापनों में उठाई गई मांगों को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन ने कहा कि वह दोनों मुद्दों पर सरकार और प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा करता है। साथ ही, मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में इन्हें लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मक्खू में मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, उली लगी मिठाई और बाहरी पतीसा नष्ट करवाया

फर्रुखाबाद: डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत और पत्नी गंभीर घायल

25 Sep 2026

उज्जैन: भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी पर गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

25 Sep 2026

लखनऊ: सभा खेड़ा में मारपीट के बाद युवक की मौत, चार लोग हिरासत में

25 Sep 2026

मेरठ: गणेश महोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

25 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार

25 Sep 2026

VIDEO: वोटर सूची पर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

25 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: टोल मांगने पर बिफरे महात्मा, कर्मचारियों से की अभद्रता; हंगामा

25 Sep 2026

VIDEO: सखियों ने नहीं दिया गोरस का दान तो कान्हा ने फोड़ दी मटकी, बरसाना में हुआ बूढ़ी लीला महोत्सव

25 Sep 2026

एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव : मनन शाही, विकास सिंह और विद्यांत थापली ने अध्यक्ष पद पर कराया नामांकन

25 Sep 2026

घर में घुसा तीन फीट लंबा कोबरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, VIDEO

25 Sep 2026

डॉ. टीके लहरी मामला, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ओमशंकर ने बीएचयू प्रशासन पर लगाया लीपापोती का आरोप

25 Sep 2026

यूबीआई के शाखा प्रबंधक ने कार में गोली मारकर दी जान; VIDEO

25 Sep 2026

पौखाल महाविद्यालय में लगातार 13वीं बार NSUI का परचम, पूरा पैनल निर्विरोध

पीजी कालेज कोटद्वार : नामांकन पत्र गायब होने पर हंगामा, आमने-सामने आए छात्र गुट

24 Sep 2026

आईआईटी रुड़की: अखरोट निकालने के लिए और तुलसी माला तैयार करने के लिए इजाद की मशीनें

24 Sep 2026

डीएम मयूर दीक्षित ने भगत सिंह चौक का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

24 Sep 2026

VIDEO: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, बेटे ने पुलिसकर्मियों पर लगाया मां को थाने ले जाने का आरोप

24 Sep 2026

VIDEO: अवैध खनन पर खनन विभाग एवं पुलिस ने की कार्रवाई, जेसीबी समेत दो ट्रैक्टर पकड़े

24 Sep 2026

VIDEO: सीकरी हाईवे पर टकराए ट्रक, केबिन में फंसा चालक

24 Sep 2026

VIDEO: यमुना में नहाते समय गहरे गड्ढे में फंसा युवक, डूबने से मौत

24 Sep 2026

VIDEO: पुलिस पर टेंपो की वेल्डिंग कर रहे युवक को पीटने का आरोप

24 Sep 2026

रुड़की में सनातन महाकुंभ का शुभारंभ, संतों ने रखे विचार

24 Sep 2026

छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, नगर में निकाली रैली

24 Sep 2026

VIDEO: नगर जोन नहीं, अब आगरा कमिश्नरेट में होंगे उत्तरी और दक्षिणी नए जोन

24 Sep 2026

VIDEO: जन्मदिन समारोह में युवक को पीटा

24 Sep 2026

VIDEO: 'बंगलूरू में मेरे साथ गलत हो रहा', लापता युवती के फोन ने उड़ाए परिजन के होश

24 Sep 2026

VIDEO: विवाहिता को ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

24 Sep 2026

VIDEO: मोबाइल हैक कर तोड़ ली बुजुर्ग की बेटी की एफडी

24 Sep 2026

VIDEO: जमानतदारों का खेल, फर्जी दस्तावेज से बेल; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

24 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed