फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Son kills father by attacking him with a sharp-edged weapon; accused arrested.

हिमाचल: बेटे ने बसूले के सिर पर वार कर पिता को माैत के घाट उतारा, गाली-गलौज के बाद हुआ विवाद

Fri, 25 Sep 2026 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 06:06 PM IST
सार

मंडी जिले की ग्राम पंचायत चेली के चेली गांव में एक बेटे ने पिता की बसूले (लकड़ी छीलने का औजार) से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए पिता की मौत गिरकर होने की कहानी बनाने का प्रयास किया, लेकिन जांच में चोटों के निशान होने के कारण हत्या का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Himachal: Son kills father by attacking him with a sharp-edged weapon; accused arrested.
बसूले के सिर पर वार कर पिता को माैत के घाट उतारा, मृतक मस्तराम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की ग्राम पंचायत चेली के चेली गांव में एक बेटे ने पिता की बसूले (लकड़ी छीलने का औजार) से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए पिता की मौत गिरकर होने की कहानी बनाने का प्रयास किया, लेकिन जांच में चोटों के निशान होने के कारण हत्या का खुलासा हुआ। वारदात गुरुवार रात करीब 11:00 बजे की है। पुलिस ने मृतक के भाई प्रेम सिंह की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मस्तराम (42) पुत्र बुधू राम गुरुवार रात 11:00 बजे घर के आंगन में सोया था। बताया जा रहा है कि वह नशे में परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज कर रहा था।

विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा
इसको लेकर बेटे दीपक कुमार उर्फ दीपू (21) और मस्तराम में विवाद हो गया। बेटे ने पिता को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद गुस्साए बेटे ने घर के आंगन के कोने में रखे बसूले से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मस्त राम कंप्रेशर ऑपरेटर का काम करता था। आरोपी दीपक मिस्त्री का काम करता है। वार से मस्त राम गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी खून बह गया। सुबह करीब चार बजे परिजन उसे उपचार के लिए पधर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने खून से लथपथ बिस्तर, कपड़े आदि घर के पास ही झाड़ियों से बरामद किए। पुलिस ने जब सख्ती की तो मामले का पटाक्षेप हुआ। मृतक के भाई प्रेम सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसके भाई की हत्या उसी के बेटे ने की है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पधर पुलिस थाना में हत्या संबंधी प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed