{"_id":"67592ac930cf1198720a1901","slug":"video-first-session-successfully-completed-at-shimla-ice-skating-rink","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिमला आइस स्केटिंग रिंक में सफलतापूर्वक हुआ पहला सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिमला आइस स्केटिंग रिंक में सफलतापूर्वक हुआ पहला सत्र
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार को इस सीजन का पहला आइस स्केटिंग सत्र शुरू हुआ। रविवार को किए गए स्केटिंग ट्रायल के बाद मंगलवार रात आसमान साफ रहने पर बुधवार सुबह रिंक स्केटिंग के लिए तैयार हो गया। इस पर शिमला आइस स्केटिंग क्लब ने स्केटिंग का पहला सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया। क्लब के आयोजन सचिव रजत मल्होत्रा ने कहा कि इस सीजन में पड़ रही ठंड से स्केटिंग का रोमांच लंबे समय तक चलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पहले दिन कम संख्या में स्केटर्स रिंक पहुंचे। स्कूल ,कॉलेजों में चल रही परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद स्केटिंग करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में स्केटिंग और क्लब की सदस्यता फीस में कोई वृद्धि नहीं की गई हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।