{"_id":"6529328cc10b883c750bc395","slug":"video-enasasa-kadatasa-na-gabtha-sagara-jhal-ma-kaya-nakayana-thakhaya-jasha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एनसीसी कैडेट्स ने गोबिंद सागर झील में किया नौकायान, दिखाया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एनसीसी कैडेट्स ने गोबिंद सागर झील में किया नौकायान, दिखाया जोश
बिलासपुर एनसीसी एचपी नेवल यूनिट बिलासपुर के जलतरंग नौकायान प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन 60 एनसीसी कैडेट्स ने रायपुर मैदान से लठयाणी तक गोबिंद सागर झील में नौकायान किया।
दिन की शुरुआत में कैडेट्स ने शारीरिक व्यायाम और योगा किया। इसके बाद झील में तीन सेलिंग बोट, दो बचाव बोट और एक सुरक्षा बोट लेकर नौकायान किया। लठयाणी में गोबिंद सागर झील के तट पर सभी कैडेट्स ने अपना दोपहर का भोजन ग्रहण किया। इसके बाद कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान के तहत लठयाणी में एक रैली निकाली। साथ ही गोबिंद सागर झील के आसपास साफ-सफाई की। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देवाशीष गुहा ने बताया कि गुरुवार को 80 किलोमीटर नौकायान करने के बावजूद भी कैडेट्स में थकावट नहीं थी। शुक्रवार को भी उन्होंने नौकायन में जोश दिखाया है। एनसीसी कैडेट्स के यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। सभी जनमानस को इससे प्रेरणा लेकर इस अभियान में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान मुख्य अनुदेशक पेटी ऑफिसर भरत भूषण, पीओ अनिल शर्मा, मनीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजीव कुमार, कमलेश कुमार, विक्रम, ओम प्रकाश, बीडी दास, जीसीआई अंकिता, एएनओ केवल सिंह, सीटीओ अब्दुल मजीद, नर्सिंग ऑफिसर अमित कुमार, शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर अमित ठाकुर और नौ सेना यूनिट एनसीसी बिलासपुर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।