{"_id":"6a51f56fea26098d90008103","slug":"video-chamyana-hospital-receives-3-tesla-mri-machine-cm-sukhvinder-sukhu-inaugurates-i-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चमियाना अस्प्ताल को मिली थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन, सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चमियाना अस्प्ताल को मिली थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन, सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा शिमला में थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधा रोगों की सटीक पहचान और प्रभावी उपचार की दिशा में नई क्षमता जोड़ेगी। जब उन्नत चिकित्सा तकनीक जनसेवा से जुड़ती है, तो मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और अधिक विश्वास का मार्ग प्रशस्त होता है। इस दाैरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, एमसी शिमला मेयर सुरेंद्र चाैहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग माैजूद रहे। अगले करीब तीन महीनों में चमियाना, आईजीएमसी शिमला, नेरचाैक मंडी, टांडा मेडिकल काॅलेज व हमीरपुर में ऑटोमेशन लैब शुरू करेंगे। इस पर 125 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं। इसमें सभी तरह के टेस्ट सटीकता से तुरंत होंगे। चमियाना को अपग्रेड किया जा रहा ताकि विश्व स्तरीय सुविधाएं यहां उपलब्ध हो सके। चमियाना अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की 50 हजार रुपये में रोबोटिक सर्जरी की जा रही है। इसमें 65 हजार रुपये सरकार सब्सिडी दे रही है। अन्य मरीजों के लिए 1.15 लाख रुपये में यह सुविधा मिलती है। जबकि निजी व बाहर के अस्पतालों में यह सर्जरी पांच लाख रुपये तक होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।