{"_id":"6b05265606dab6ddfa049bfb","slug":"video-bjym-protest-shimla-jagat-singh-negi-operation-sindoor-army-remark-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर शिमला में भाजयुमो का प्रदर्शन, सीटीओ चौक पर जुटे कार्यकर्ता; मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर शिमला में भाजयुमो का प्रदर्शन, सीटीओ चौक पर जुटे कार्यकर्ता; मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:58 AM IST
Link Copied
राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राजधानी शिमला में प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे सीटीओ चौक पर एकत्र हुए और मंत्री के बयान के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री सुशील कड़सोली ने किया। संगठन ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई।
दरअसल, 18 नवंबर को हिमाचल विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने राफेल विमानों, भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर सदन में विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा विधायकों ने मंत्री से बिना शर्त माफी मांगने और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग उठाई थी। इस दौरान विवादित टिप्पणियों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाने का आश्वासन भी दिया गया था।
इस मुद्दे को लेकर भाजपा और भाजयुमो का विरोध लगातार जारी है। इससे पहले सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के पुतले भी जलाए थे।
अब मंगलवार को राजधानी शिमला में सीटीओ चौक पर प्रदर्शन कर भाजयुमो ने अपना विरोध दोहराया। संगठन की ओर से मंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की जा रही है।
भाजयुमो का कहना है कि भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर जैसे संवेदनशील विषयों पर की गई टिप्पणी को लेकर मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा इस मामले को लगातार राजनीतिक और सार्वजनिक मंचों पर उठा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।