Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saurav Das stopped from flying to London Mahua complains to Balen Shah controversy

सौरव दास प्रकरण: लंदन जाने से रोका तो महुआ मोइत्रा ने नेपाली पीएम से कर दी शिकायत; क्या है पूरा विवाद?

Tue, 24 Nov 2026 03:29 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 24 Nov 2026 03:29 PM IST
सार

सीजेपी नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि सौरभ की मां नेपाली मूल की होने के कारण उन्हें परेशान किया गया। पासपोर्ट में जन्मस्थान की जानकारी में विसंगतियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी होने की बात भी सामने आई है। इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट में सौरव और उनके माता-पिता की पृष्ठभूमि की जांच कराने की मांग वाली याचिका भी दायर की गई है।
 

विज्ञापन
Saurav Das stopped from flying to London Mahua complains to Balen Shah controversy
महुआ मोइत्रा, टीएमसी सांसद - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सौरव दास को लंदन जाने से क्यों रोका गया? टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस मामले को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सौरव दास को उनकी मां के नेपाली मूल की वजह से परेशान किया जा रहा है। दास को सोमवार रात दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था। वह ऑक्सफोर्ड यूनियन में भाषण देने के लिए लंदन जा रहे थे।
विज्ञापन


महुआ मोइत्रा ने बालेन शाह से क्या-क्या शिकायत की?
टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को टैग करते हुए सौरव दास को रोके जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ वह नेपाली प्रधानमंत्री से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय युवा को विदेश जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन


महुआ ने लिखा, 'प्रिय बालेन शाह, हमारे प्रधानमंत्री आपसे नजदीकियां बढ़ा रहे हैं और दूसरी तरफ जेनजी सौरव दास को ऑक्सफोर्ड यूनियन में भाषण देने के लिए उड़ान भरने से रोक दिया गया, क्योंकि उनकी मां नेपाली मूल की हैं। आप युवाओं के आंदोलन के दम पर प्रधानमंत्री बने। देखिए हमारे प्रधानमंत्री युवाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं! शर्म है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरव दास को किसने और क्यों रोका? 
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि वह रात एक बजे की फ्लाइट से लंदन जाने वाले थे, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उनका पासपोर्ट फ्लैग कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें यात्रा करने से रोक दिया गया।

पासपोर्ट को लेकर क्या विवाद?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पासपोर्ट में जन्मस्थान को लेकर दी गई जानकारी में विसंगतियां मिलने के बाद रीजनल पासपोर्ट ऑफिस चेन्नई ने सौरव दास को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसी मामले में उनकी विदेश यात्रा पर रोक लगाई गई।

यह भी पढ़ें: भक्ति का महासंगम: तिरुवन्नामलाई में उमड़ा जनसैलाब, नंगे पैर 14 किमी की गिरिवलम यात्रा, सबको महा दीपम का इंतजार


सौरव दास के खिलाफ अदालत में क्या याचिका दायर हुई?
एक कारोबारी गणेश कुमार ने शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्रीय गृह मंत्रालय से सौरव दास और उनके माता-पिता की पृष्ठभूमि की विस्तृत, गहन और निष्पक्ष जांच कराने का निर्देश देने की मांग की। याचिका में सौरव दास और उनके माता-पिता की पृष्ठभूमि जांचने की मांग की गई। उनके पूर्वजों के नेपाल से कथित संबंधों की जांच कराने का अनुरोध किया गया। याचिकाकर्ता ने कहा कि यदि यह संबंध सही पाए जाते हैं तो दास सरकार और न्यायपालिका पर उपदेश नहीं दे सकते।

क्या है विवाद की वजह?
सौरव दास के जन्मस्थान और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर विवाद क्यों है? इस पूरे मामले में पासपोर्ट पर जन्मस्थान की जानकारी, उनके पूर्वजों के नेपाल से कथित संबंध और उनकी मां के नेपाली मूल का मुद्दा सामने आया है। जहां पासपोर्ट कार्यालय की ओर से कथित विसंगतियों पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आई है, वहीं महुआ मोइत्रा ने इसे नेपाली मूल से जोड़कर सवाल उठाए हैं। फिलहाल यही मुद्दा सौरव दास को लंदन जाने से रोके जाने के विवाद के केंद्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed