{"_id":"68fb1edfcd0ad202a305d034","slug":"video-17th-job-fair-held-in-shimla-union-minister-handed-over-appointment-letters-to-93-youth-2025-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में 17वां रोजगार मेला: केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने 93 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में 17वां रोजगार मेला: केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने 93 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सीपीआरआई सभागार में शुक्रवार को 17वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। पूरे देश में रोजगार मेलों का केंद्र सरकार की ओर से आयोजन किया गया। सीपीआरआई परिसर में हुए रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा मौजूद रहे। इस दाैरान विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 93 युवाओं को नियुक्तिपत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठानों में नवनियुक्ति युवाओं को संबोधित किया। इससे पहले देश में इस प्रकार के 16 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है। रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। मंत्रालय के अनुसार रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देशभर में रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। 16वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थलों पर आयोजित किया गया था। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हो रही हैं। देशभर से चुने गए नए कर्मचारी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित अन्य विभागों और मंत्रालयों में शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।