फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur: Harish Chandra Meena says the RSS prepares the list, while the ECI is striking off voters' names.

हमीरपुर: हरीश चंद्र मीणा बोले- आरएसएस बनाता है सूची, ईसीआई काट रहा मतदाताओं के नाम

Mon, 26 Oct 2026 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 08:21 PM IST
सार

सोमवार को परिधि गृह हमीरपुर में प्रेसवार्ता के दौरान मीणा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला।

विज्ञापन
Hamirpur: Harish Chandra Meena says the RSS prepares the list, while the ECI is striking off voters' names.
एआईसीसी के पर्यवेक्षक हरीश चंद्र मीणा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजस्थान से कांग्रेस सांसद एवं एआईसीसी के पर्यवेक्षक हरीश चंद्र मीणा ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक मतदाताओं की सूचियां तैयार कर रहे हैं। चुनाव आयोग (ईसीआई) दिल्ली में बैठकर एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट काटने का काम कर रहा है। सोमवार को परिधि गृह हमीरपुर में प्रेसवार्ता के दौरान मीणा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। मीणा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर प्रेसवार्ता की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले मतदाता सूचियों में संशोधन और निर्णय के अधिकार स्थानीय स्तर पर तहसीलदार और एसडीएम के पास सुरक्षित थे, लेकिन अब केंद्रीय चुनाव आयोग सीधे दिल्ली से ही फैसले थोप रहा है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया। सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त की निष्पक्षता और जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया जा सकता है, तो चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों की जवाबदेही क्यों तय नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है और सत्ता में बने रहने के लिए सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भी वोट चोरी की कोशिश हुई थी, लेकिन जनता के भारी बहुमत के आगे भाजपा सफल नहीं हो सकी। इसके अलावा उन्होंने चीन सीमा विवाद और राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाकर भी केंद्र सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रैली में हमीरपुर से जाएंगे 2500 कार्यकर्ता : चेतन चौहान
हिमाचल कांग्रेस के सह-प्रभारी चेतन चौहान ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय रैली में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। अकेले हमीरपुर जिले से करीब 2500 कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed