हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के हुरलिंग में दुर्लभ हिमालयन सीर कैमरे में कैद हुआ है। इसे देखकर वन्यप्राणी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गदगद हैं। स्थानीय लोग भी इस दुर्लभ प्रजाति को देखकर अचंभित रह गए। इस उपलब्धि के लिए मुख्य अरण्यपाल अर्चना ठाकुर ने वन्यप्राणी मंडल स्पीति के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और इस दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण व हुरलिंग क्षेत्र की निगरानी रखने के निर्देश दिए।