उत्तर प्रदेश के वित्त संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पीएम मोदी का कृषि विधेयक पर रुख बहुत साफ है। किसान बिल को सरकार वापस नहीं लेगी। ये सब कांग्रेस की राजनीति है, किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। कांग्रेस अपना घोषणा पत्र उठाकर देख लें ये वही कानून है, जिसकी उन्होंने घोषणा की। आगरा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना ने कोरोना वायरस की समीक्षा के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट देश के रेट से बहुत कम है। स्थिति सुधर रही है।
Next Article