{"_id":"6783c8d7cd4d149f3305bf07","slug":"gujarati-garva-and-punjabi-dance-in-maharishi-temple-dangoh-khas-shimla-news-c-93-1-una1002-143296-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: महर्षि मंदिर डंगोह खास में गुजराती गरवा और पंजाबी डांस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: महर्षि मंदिर डंगोह खास में गुजराती गरवा और पंजाबी डांस की धूम
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:21 PM IST
Link Copied
महेश योगी के जन्मदिवस पर आयोजित वार्षिक समारोह में नवाजे होनहार
संवाद न्यूज एजेंसी दौलतपुर चौक (ऊना)। महर्षि विद्या मंदिर डंगोह खास में रविवार को महेश योगी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में गगरेट के विधायक राकेश कालिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। महर्षि महेश योगी के जन्मदिवस पर ही हर वर्ष स्कूल का वार्षिक वितरण समारोह आयोजित किया जाता है और योगी के संदेश को उपस्थित छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाया जाता है। स्कूल के प्रिंसिपल आरसी त्यागी ने बताया कि स्कूल में योग, मेडिटेशन और उत्तम संस्कारों के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर स्कूल के पांचवीं के छात्रों ने गणपति वंदना, नवमी कक्षा की छात्रों ने सरस्वती वंदना, आठवीं कक्षा ने शुभ दिन आयो रे गीत प्रस्तुत किया। नर्सरी के नन्हें मुन्हे छात्रों ने चले जैसे हवाएं गीत और डांस, पहली कक्षा के छात्रों ने देशभक्ति गीत, दूसरी कक्षा ने कोलावेरी डी, चौथी कक्षा ने 52 गज का दामन, नवमी कक्षा ने देव दुर्गा स्तुति, छठी कक्षा ने मराठी गाने पर डांस प्रस्तुत किया। सातवीं कक्षा ने गुजराती गरवा और पंजाबी डांस प्रस्तुत किया। आठवीं कक्षा ने फनी डांस और हिमाचली नाटी, नवमी और दसवीं कक्षा ने भंगड़ा प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर गगरेट ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर, प्रिंसिपल आरसी त्यागी, पंचायत प्रधान अनिता राणी, हरपाल सिंह, राजदेव राणा, मदन लाल, अनिल कुमार कानूनगो, सन्नी शर्मा, सन्नी चौधरी, विनय कालिया, अरुण ठाकुर, नरेश कुमार, सुमित कुमार, विकास कुमार, संजय पुर्जा, सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।