फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Former Rajasthan CM Ashok Gehlot Visits Udaipur, Meets Rape Victim and Criticizes State Government

Udaipur News: दुष्कर्म पीड़िता से मिले पूर्व CM अशोक गहलोत, सरकार पर बरसे; पीएम मोदी के दौरे पर भी खूब बोले

Sat, 20 Sep 2025 09:08 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 09:08 PM IST
Former Rajasthan CM Ashok Gehlot Visits Udaipur, Meets Rape Victim and Criticizes State Government
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को उदयपुर प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने एमबी अस्पताल में भर्ती बांसवाड़ा की दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की। गहलोत ने चिकित्सकों से पीड़िता के इलाज की जानकारी ली और परिजनों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि वे हर संभव मदद करेंगे।
 
अस्पताल से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। गहलोत ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की जगह सरकार बयानबाजी में व्यस्त है।
 
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा की टिप्पणी पर हो रहे विवाद पर गहलोत ने कहा कि जिस पद पर बैठे लोग हैं, उन्हें अपने शब्दों का खास ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और संस्कार का केंद्र होता है, वहां के जिम्मेदारों से उम्मीद रहती है कि वे विवादित बातें न करें।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: ओड़िशा के पूर्व DGP मोहंती बरी, जर्मन महिला से दुष्कर्म के दोषी बेटे को फरार करवाने का मामला
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बांसवाड़ा दौरे को लेकर गहलोत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग पुरानी है। प्रधानमंत्री पहले भी बांसवाड़ा आ चुके हैं, लेकिन उस समय यह घोषणा नहीं हुई। अब देखना होगा कि इस बार क्या वे इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देते हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए गहलोत ने अमेरिका के बढ़ते टैरिफ और वीजा शुल्क को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति मोदी को अपना मित्र बताते हैं, लेकिन भारतीयों पर लगातार टैरिफ लगाना विरोधाभासी है। गहलोत ने चेताया कि भारी टैक्स और वीजा पाबंदियों से भारतीयों को अमेरिका से लौटना पड़ सकता है, जिससे देश की बेरोजगारी और आर्थिक संकट और गहराएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: लैंड माफिया पर ED की कार्रवाई से पीड़ितों में न्याय की उम्मीद जगी, 300 से ज्यादा FIR के बाद भी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने बांटे उपकरण

20 Sep 2025

मिशन शक्ति का पांचवे फेज का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी ने किया

20 Sep 2025

हापुड़ में पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

20 Sep 2025

रोहिनी नदी पर गंगा विचार मंच का स्वच्छता अभियान

20 Sep 2025

हर दिन पहुंच रहे वायरल फीवर के मरीज

20 Sep 2025
विज्ञापन

सदर तहसील में आयोजित हुआ समाधान दिवस

20 Sep 2025

चंपावत में मिनी गोरल कप अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, मॉडर्न स्कूल और माउंट कार्मल ने जीते मैच

20 Sep 2025
विज्ञापन

समाधान दिवस: डीएम ने सुनी फरियाद, दिए निस्तारण के आदेश

20 Sep 2025

केंद्रीय वित्त मंत्री ने दो दिवसीय महा आरोग्य शिविर का किया उद्घाटन

20 Sep 2025

जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन

20 Sep 2025

नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

20 Sep 2025

डॉ केपी सिंह ने किया पोषक दिवस सत्र पर सीएचसी का निरीक्षण

20 Sep 2025

अधीक्षक ने शिक्षकों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

20 Sep 2025

दीवनी न्यायालय में अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, किया प्रदर्शन

20 Sep 2025

सरयू का फिर बढ़ने लगा जलस्तर

20 Sep 2025

यूरिया उर्वरक को लेकर परसिया मिश्र गोदाम के पास किया था सड़क जाम

20 Sep 2025

Lohaghat: सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे विद्यार्थी

20 Sep 2025

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कम से रूबरू हुए पुलिसकर्मी

20 Sep 2025

टनकपुर में लाडली को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

20 Sep 2025

Pithoragarh: भाजयुमो ने फूंका लाडली से दरिंदगी करने वाले का पुतला

20 Sep 2025

विधायक नंदलाल बोले- ननखड़ी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए रोगी कल्याण समिति

20 Sep 2025

Alwar News: नगर निगम ठेकाकर्मी ने घर में फांसी लगाई, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

20 Sep 2025

हमीरपुर: राकेश शर्मा ने संभाला नगर निगम आयुक्त का पदभार

कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

20 Sep 2025

एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में औद्योगिक विकास और चुनौतियों पर होगी चर्चा

20 Sep 2025

VIDEO: नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से जल्द शुरू होगा ट्रेनों का संचालन, 30-50 दिन में मिल सकती है सौगात

20 Sep 2025

कानपुर: गंगा टास्क फोर्स ने छात्रों को दिया स्वच्छता का संदेश

20 Sep 2025

रायबरेली में अवैध वसूली के विरोध में धरने पर बैठीं सदर विधायक अदिति सिंह, कर्मियों को लगाई फटकार

20 Sep 2025

अधिवक्ताओं ने एडीसीपी नीतू को दिया ये संदेश, VIDEO

20 Sep 2025

लुधियाना के आर्य कॉलेज में वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों को गवर्नर ने बांटीं डिग्रियां

20 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed