Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
One after another the presentations received a lot of applause in Sirohi
{"_id":"66fbe837a667a2b05300d0af","slug":"one-after-another-the-presentations-received-a-lot-of-applause-womens-antakshri-bhajan-competition-organized-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2167145-2024-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi: कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी, महिलाओं की भजन प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी, महिलाओं की भजन प्रतियोगिता आयोजित
अग्रवाल समाज के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के 7वें दिन विष्णु धर्मशाला के बाहर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों द्वारा वीर रस एवं हास्य रस की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। देर रात तक चले इस कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने खूब तालियां बटोरी। इसके साथ ही महिलाओं की अंताक्षरी भजन प्रतियोगिता हुई। इस दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सिरोही के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल, शंभूलाल, पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, अमरचंद कुन्छल, राजेन्द्र गोयल, सागरमल अग्रवाल एवं गिरधारीलाल मित्तल अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कवि सम्मेलन संयोजक रतनलाल गोयल ने बताया कि वीररस कवि मोहित सौर्य ने महाराणा प्रताप एवं झांसी की रानी पर कविताएं सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। हास्य रस कवि दीपक पारीक एवं सुनील व्यास ने श्रोताओं को अपनी कविताओं के माध्यम से हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। लोगों ने ताली बजाकर पारीक व सुनील जी का उत्साह बढ़ाया। वीररस कवि अशोक चारण ने भगवान राम के बारे में कविता सुनाई जो श्रोताओं को खासा पसंद आई।
कवियत्री डॉ. भुवनमोहिनी कि गीत एवं गजल में महारत हासिल है, जिनकी कविताओं से पूरा सदन गूंज उठा। लोग वन्स मोर, वन्स मोर चिलाने लगे। उनकी सुरीली आवाज ने श्रोताओं का मन दिल लिया। इटावा से आए वीर रस के कवि राम बढ़वार ने हिंदुत्व एवं परिवारवाद एवं युवाओं पर 1 से 1 कविता सुनाई। श्रोताओं में जोश भरने में माहिर कवि वदावर ने पूरे जोश के साथ जय श्रीराम के नारे के साथ शुरुआत की। अंत में कवि बुध्दिप्रकाश धादिच ने अग्रसेन भगवान की जीवनी को शानदार तरीके से बताया ओर उनके बारे में बहुत सी सच्ची कहानियां भी कविता के रूप में सुनाई।
अग्रवाल समाज आबूरोड के समक्ष अग्रभागवत कथा सुनाने की इच्छा जताई। समाज के अध्यक्ष नेमीचंद ने उन्हें जल्दी ही पुनः आमंत्रित करने का दिया आश्वासन। इस दौरान महेंद्र गुप्ता, दिनेश सिंघल, अरविंद मित्तल, सागरभाई, सुनील मंगला, नरेंद्र अग्रवाल, कैलाश, नरेश तुलसीराम, सुभाष एरन एवं संजीव गर्ग आदि ने व्यवस्था संभाली।
अंताक्षरी भजन प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
अग्रसेन जयंती महोत्सव के सांतवें दिन अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में अंताक्षरी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता जैन के अनुसार प्रोग्राम में तीन राउंड रखे गए। कार्यक्रम की व्यवस्था सहमंत्री रश्मि गुप्ता ने संभाली। तनु शर्मा व राजेश द्वारा जजमेंट किया गया। इसमें रजनी, व ममता प्रथम, आयुषी एवं झलक दूसरे तथा आशा व प्रमिला तृतीय स्थान पर रहे। महिला मंडल महामंत्री उमा ओरिया ने बताया कि सहसंयोजक ममता अग्रवाल, मंजू प्रमोद, कीर्ति अंकित, सरोज गर्ग, सुनीता गर्ग एवं सरोज ओरिया ने व्यवस्था संभाली।
इसके साथ ही दूसरी प्रतियोगिता 1 मिनट भी खिलाई गई। संयोजक विमला सिंघल ने बताया कि इसमें लक्ष्मी फर्स्ट, ललित रितेश सेकेंड, माही अजय अग्रवाल थर्ड स्थान पर रही। कार्यक्रम की व्यवस्था सहसंयोजक पायल जैन, सपना सनी, रेढू मित्तल, रेखा सिंगल, लक्ष्मी सतीश, रीना पंकज, प्रियंका अमित, फाल्गुनी मुकेश, रिंकू बंसल निशा आदि ने संभाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।