फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Shardiya Navratri Mukhari Mata is seated in Taleti of Abu Road entrance of Mount Abu hence name

Shardiya Navratri: माउंटआबू प्रवेश द्वार आबूरोड की तलेटी में विराजमान हैं मुखरी माता, इसलिए पड़ा यह नाम

Wed, 09 Oct 2024 10:26 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 10:26 PM IST
Shardiya Navratri Mukhari Mata is seated in Taleti of Abu Road entrance of Mount Abu hence name

सिरोही में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन आज हम आपको आबूरोड के तलेटी क्षेत्र स्थित मुखरी माता मंदिर के दर्शन करवा रहे हैं। मंदिर में चामुंडा माता विराजमान है। इस मंदिर के नाम के साथ मोर-मोरनी की तपस्या को लेकर भी इतिहास है। इस मंदिर में वैसे तो सालभर श्रद्धालुओं की आवजाही लगी रहती है। लेकिन जब बात नवरात्रि की हो तो भीड़भाड़ और बढ़ जाती है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन करने की भी सुविधा उपलब्ध है।

सिरोही जिले से करीब 70 किलोमीटर दूर आबूरोड के तलेटी में पहाड़ी के ऊपर गुफा में चामुंडा माता (मुखरी माता) विराजमान हैं। आबूरोड रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेंड से पांच किलोमीटर सड़क मार्ग का सफर तय कर यहां पहुंचा जा सकता है। अगर आप माउंटआबू जा रहे हैं तो तलेटी तिराहा से महज 500 मीटर के बाद मुख्य रोड के समीप ही मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार नजर आ जाएगा।

यहां से अंदर की ओर जाने के बाद संपर्क सड़क मंदिर तक ले जाएगी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। इसके लिए पहाड़ी पर सीढ़ियों तक सड़क बनी है, जहां तक वाहन जाते हैं। ऐसे में हर उम्र के श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यहां तक पहुंच सकते हैं। मंदिर के पास ही श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए करीब एक दर्जन कमरे एवं बरामदा भी बना हैं। जहां पर श्रद्धालु अपने धार्मिक, पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजन करते हैं।

माउंटआबू के प्रवेश द्वार पर विराजमान, इसलिए नाम पड़ा मुखरी माता
गौरतलब है कि आबूरोड के तलेटी से माउंटआबू की चढ़ाई शुरू होती है। इसलिए इसे माउंटआबू का मुख या प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। चामुंडा माता के यहां विराजमान होने से इस मंदिर का नाम मुखरी माता हो गया। मंदिर की दूसरी खासियत यह है कि यहां मोर-मोरनी की तपस्या की भी कहानी है। मंदिर पुजारी सीताराम का कहना है कि सालों पहले शाम होते ही एक मोर-मोरनी का जोड़ा मंदिर में रात्रि विश्राम करने आता था। ये मोर-मोरनी बड़े तपस्वी थे। उनकी इच्छा थी अंतिम समय इसी मंदिर में व्यतीत हो सके। एक दिन सवेरे दोनों मोर मोरनी मृत अवस्था में मिले। तत्कालीन पुजारी द्वारा मोर मोरनी की इच्छानुसार जहां उनकी मौत हुई थी, वहीं पर उनकी समाधि बना दी गई।

चामुंडा माता के विराजमान स्थल के पास ही है गुफा, जो माउंटआबू तक जाती है
मंदिर पुजारी सीताराम के अनुसार, पहाड़ी की एक शिला के नीचे चामुंडा माता के विराजमान स्थल के पास ही एक गुफा भी है, जो माउंटआबू में अधरदेवी (अर्बुदा देवी) मंदिर के समीप तक जाती है। यह करीब 22 किलोमीटर लंबी गुफा है। हालांकि, बीते लंबे समय से यह गुफा बंद है। यहां बकायदा लोहे का भी गेट है। सवेरे शाम दोनों समय इसकी भी पूजा अर्चना की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : वाराणसी पुलिस आयुक्त ने सड़क पर उतरकर जाना यातायात व्यवस्था का हाल

09 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी में बाल विवाह को लेकर माताओं को जागरूक किया गया

09 Oct 2024

VIDEO : रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष बने अमृतांश

09 Oct 2024

VIDEO : डीएपी के लिए जारी है जद्दोजहद...अभी लाइन नहीं हुई कम, ऐसे हैं हालात

09 Oct 2024

VIDEO : हाईवे पर खड़े टैंकर से टकराई निजी बस, 15 तीर्थयात्री घायल, लोगों ने चालक को पीटा

09 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स स्टाफ की हड़ताल जारी

09 Oct 2024

VIDEO : मथुरा में पुलिस की मुठभेड़, एक टटलू ठग गिरफ्तार; बरामद हुए 13 एटीएम

09 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में सड़क किनारे बैठे मजदूर को बस ने रौंदा, मौके पर ही मौत...आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

09 Oct 2024

VIDEO : हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक पर मथुरा के होलीगेट पर जश्न

09 Oct 2024

VIDEO : डीएपी की किल्लत के बीच सहकारी समितियों पर पहुंची मंडलायुक्त, दिए ये निर्देश

09 Oct 2024

VIDEO : मिर्जापुर में अंधविश्वासों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, वैज्ञानिक सत्यता के बारे मे जानकारी दी गई

09 Oct 2024

Rajasthan: VIP कल्चर को लेकर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा बोले- मंत्रियों की नहीं होनी चाहिए एस्कॉर्ट

09 Oct 2024

VIDEO : सोलन के कंडाघाट में सड़क किनारे पलटी बस, दो दर्जन यात्री घायल

09 Oct 2024

VIDEO : डीसी चंबा से मिला बेरोजगार ई-टैक्सी स्कीम युवाओं का प्रतिनिधिमंडल

09 Oct 2024

विधानसभा उपचुनाव: Samajwadi Party ने जारी की Uttar Pradesh विधानसभा उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची

09 Oct 2024

VIDEO : गाजीपुर में चोरों ने की संधमारी, घर को बनाया निशाना, गहनों पर किया हाथ साफ

09 Oct 2024

VIDEO : आगरा में दो चांदी कारीगर गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

09 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी में नवरात्र की सप्तमी पर हो रहे मां कालरात्रि के दर्शन

09 Oct 2024

VIDEO : एटा में खूंखार जंगली जानवर की दहशत, रात में गश्त कर रही वन विभाग की टीम

09 Oct 2024

VIDEO : एबीवीपी ने किया आगरा विश्वविद्यालय का घेराव, जमकर किया हंगामा

09 Oct 2024

VIDEO : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने किया अंबाला कोर्ट में पेश

09 Oct 2024

VIDEO : बदायूं के बिसौली में धार्मिक किताबें जलाने का आरोपी गिरफ्तार

09 Oct 2024

VIDEO : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन, भूपिंदर सिंह असंध बने प्रधान

09 Oct 2024

VIDEO : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का कांग्रेस पर हमला, कुमारी शैलजा के अपमान से आहत है अनुसूचित जाति समाज

09 Oct 2024

VIDEO : प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे में यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद घायल, अस्पताल में भर्ती

09 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी में धार्मिक पर्व को लेकर वाराणसी में मांझी समाज की बैठक, देव दीपावली पर नाविक भी रहेंगे सतर्क

09 Oct 2024

VIDEO : 21 अक्तूबर को नैनीताल में जन आक्रोश रैली निकालेंगे कांग्रेसी, कुमाऊं कमिश्नरी का करेंगे घेराव

09 Oct 2024

VIDEO : हमीरपुर में हुआ था चलती कार में महिला का कत्ल, सगा भाई ही निकला…10 लाख में रची थी पूरी साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

09 Oct 2024

Haryana Election Result: कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान ने हरियाणा में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

09 Oct 2024

VIDEO : छात्रसंघ चुनाव को लेकर भूख हड़ताल शुरू

09 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed